फीफा अंडर-17 विश्व कप के तीसरे चरण के आनलाइन टिकट की बिक्री शुरू हुई

फीफा अंडर-17 विश्व कप मैचों के टिकटों की बिक्री के पहले दो चरण में शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद स्थानीय आयोजन समिति ने फीफा डाट काम/इंडिया2017/टिकट पर तीसरे चरण की शुरूआत की।
नयी दिल्ली। फीफा अंडर-17 विश्व कप मैचों के टिकटों की बिक्री के पहले दो चरण में शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद स्थानीय आयोजन समिति ने फीफा डाट काम/इंडिया2017/टिकट पर तीसरे चरण की शुरूआत की। इस चरण के दौरान प्रशंसकों को 25 प्रतिशत छूट पर व्यक्तिगत टिकट खरीदने का मौका मिलेगा।कोलकाता, कोच्चि और गुवाहाटी में पहले दो चरण में सभी उपलब्ध टिकट बिक गये। मेजबान देश के मैचों के स्थल नयी दिल्ली में प्रशंसकों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा रही, जिसमें 14 जुलाई तक टिकटों की बिक्री की संख्या 1,00,000 के आंकड़े को पार कर गयी।
तीसरे चरण के लांच के मौके पर बात करते हुए फीफा के उप महासचिव ज्वोनिमीर बोबान ने कहा, ‘‘पहले दो चरण में नतीजे शानदार रहे। हमें भरोसा है कि आगामी चरणों में भी यह जारी रहेगा। इस साल का फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।''
अन्य न्यूज़














