पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

former-cricketer-brian-lara-hospitalised

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े बारह बजे ब्रायन लारा को अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टर्स उनकी जांच में जुट गए थे।

मुंबई। वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े बारह बजे ब्रायन लारा को अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टर्स उनकी जांच में जुट गए थे। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: भारत से हारने के बाद खुदकुशी करना चाहते थे पाक कोच मिकी आर्थर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रायन लारा के सीने में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल लाया गया। जिस वक्त उनके सीने में दर्द उठा वह पास के ही एक होटल में एक कार्यक्रम में थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़