घाना ने फीफा अंडर-17 विश्व कप की 21 सदस्यीय टीम चुनी
![Ghana names squad for FIFA U-17 World Cup Ghana names squad for FIFA U-17 World Cup](https://images.prabhasakshi.com/2017/9/_650x_2017092311262999.jpg)
भारत के ग्रुप ए की प्रतिद्वंद्वी और खिताब की दावेदार घाना ने अगले महीने होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिये 21 सदस्यीय मजबूत टीम चुनी है।
नयी दिल्ली। भारत के ग्रुप ए की प्रतिद्वंद्वी और खिताब की दावेदार घाना ने अगले महीने होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिये 21 सदस्यीय मजबूत टीम चुनी है। वर्ष 1991 और 1995 में फीफा अंडर-17 विश्व कप में दो बार की चैम्पियन 22 साल का खिताबी सूखा खत्म करने की कोशिश करेगी। वह ग्रुप में भारत, कोलंबिया और अमेरिका के साथ है।
टीम पहला ग्रुप मैच छह अक्तूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडयिम में कोलंबिया के खिलाफ खेलेगी। वह इस टूर्नामेंट में नौंवी बार शिरकत कर रही है और प्रबल दावेदार में से एक है।
टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: इब्राहिम डानलाड, माइकल एक्वाये, क्वामे अजीज
डिफेंडर: नजीब याकुबु, गिडोन मेनसाह, बिस्मार्क टेरी ओवुसु, एडमंड आर्को मेनसाह, अब्दुल रजाक यूसिफ, गिडोन एक्वाह, राशिद अलहसन, जोन ओटु
मिडफील्डर: आइजेक गियामफी, गैब्रियल लेवे, इब्राहिम सुले, मोहम्मद कुडुस, इमानुएल टोकु, मोहम्मद इदरिस
स्ट्राइकर: एरिक अयाह, रिचर्ड दानसो, मोहम्मद अमिनु और इब्राहिम सादिक।
अन्य न्यूज़