गोपी, खेताराम ने मैराथन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
भारत के टी. गोपी और खेताराम ने रियो ओलंपिक की पुरूष मैराथन में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला लेकिन वे दोनों क्रमश: 25वें और 26वें स्थान पर रहे। गोपी ने दो घंटे 25 मिनट 25 सेकेंड में दौड़ पूरी की जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
रियो डि जिनेरियो। भारत के टी. गोपी और खेताराम ने रियो ओलंपिक की पुरूष मैराथन में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला लेकिन वे दोनों क्रमश: 25वें और 26वें स्थान पर रहे। गोपी ने दो घंटे 25 मिनट 25 सेकेंड में दौड़ पूरी की जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। खेताराम उनसे केवल एक सेकेंड पीछे रहे। उन्होंने दो घंटे 15 मिनट 26 सेकेंड का समय लिया। इसके साथ ही भारत का रियो ओलंपिक में अभियान भी समाप्त हो गया।
मैराथन में भारत के तीसरे धावक नीतेंद्र सिंह राव थे लेकिन वह दो घंटे 22 मिनट 52 सेकेंड के समय के साथ 84वें स्थान पर रहे। नीतेंद्र दौड़ के विजेता से 14 मिनट 08 सेकेंड पीछे रहे। कीनिया के इलियुड किपचोगे ने दो घंटे 08 मिनट 44 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जबकि इथोपिया के फेयिसा लिलेसा (दो घंटे नौ मिनट 54 सेकेंड दूसरे और अमेरिका के गैलेन रप दो घंटे दस मिनट पांच सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे।
अन्य न्यूज़