राष्ट्रमंडल खेल: गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर दौड़ की हीट में 10.39 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे

Prabhasakshi Image

भारत के धावक गुरिंदरवीर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के पहले दौर की हीट में 10.39 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब नहीं पहुंच पाए। सेमीफाइनल के लिए उनके क्वालीफाई करने की पुष्टि सभी 11 हीट पूरी होने के बाद होगी।

ग्लास्गो, 27 जुलाई भारत के फर्राटा धावक गुरिंदरवीर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को यहां अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच पाए और पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के पहले दौर की हीट में 10.39 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। गुरिंदरवीर ने हीट चार की पांचवीं लेन में अच्छी शुरुआत की।वह शुरू में जमैका के रोहन वॉटसन के साथ बने रहे, लेकिन जमैका के खिलाड़ी ने अंतिम 30-35 मीटर में तेजी दिखाई और 10.13 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। पंजाब के 25 वर्षीय खिलाड़ी गुरिंदरवीर ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

वह 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय हैं। लेकिन यहां वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए। गुरिंदरवीर मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाते हैं या नहीं इसकी पुष्टि सभी 11 हीट पूरी होने के बाद ही होगी।

सात खिलाड़ी बाई मिलने के कारण पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। क्वालीफाइंग से 17 एथलीट सेमीफाइनल में उनसे जुड़ेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़