Hockey World Cup: देशव्यापी दौरे के तहत गुवाहाटी पहुंची ट्रॉफी, ओडिशा में पुरूष हॉकी विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक होना है

Trophy Tour
प्रतिरूप फोटो
ANI

हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी अपने देशव्यापी दौरे के तहत असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी पहुंची। ट्रॉफी की यात्रा मेजबान ओडिशा से शुरू होकर वहीं खत्म होगी। ट्रॉफी यहां मणिपुर की राजधानी इम्फाल से बृहस्पतिवार को पहुंची। ट्रॉफी 21 दिन के सफर में 13 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से गुजरेगी।

हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी अपने देशव्यापी दौरे के तहत असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी पहुंची। ट्रॉफी की यात्रा मेजबान ओडिशा से शुरू होकर वहीं खत्म होगी। ट्रॉफी यहां मणिपुर की राजधानी इम्फाल से बृहस्पतिवार को पहुंची और इसे शहर में घुमाया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार शीर्ष सरकारी अधिकारियों और असम हॉकी के महासचिव तपन कुमार दास ने ट्रॉफी का स्वागत किया। ट्रॉफी का काफिला जैसे ही गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के पास से गुजरा , छात्रों और शिक्षकों ने उसका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद भड़के दिग्गज, कहा- खिलाड़ियों में नहीं देश के लिए खेलने का जज्बा और जुनून

इसके बाद ट्रॉफी भेटापारा स्थित हॉकी स्टेडियम पहुंची जहां खिलाड़ियों और अधिकारियों ने इसकी अगवानी की। बाद में कामख्या मंदिर परिसर में ट्रॉफी को झारखंड हॉकी अधिकारियों को सौंपागया जो इसे झारखंड ले जायेंगे। ओडिशा में पुरूष हॉकी विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक होना है। ट्रॉफी 21 दिन के सफर में 13 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से गुजरेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़