भारत ने लंबे समय बाद आकर्षक हॉकी खेली: नील हागुड

[email protected] । Aug 8 2016 2:35PM

जापान के खिलाफ ओलंपिक महिला हॉकी के पहले मैच में ड्रा खेलने से खुश भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच नील हागुड ने कहा कि उनकी टीम ने दबाव के बावजूद लंबे समय बाद सबसे आकर्षक प्रदर्शन किया।

रियो डि जिनेरियो। जापान के खिलाफ ओलंपिक महिला हॉकी के पहले मैच में ड्रा खेलने से खुश भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच नील हागुड ने कहा कि उनकी टीम ने दबाव के बावजूद लंबे समय बाद सबसे आकर्षक प्रदर्शन किया। हागुड ने 2-2 से ड्रा के बाद कहा, ‘‘यदि हम सब कुछ सही करे तब भी हम सबसे आकषर्क शैली की हाकी नहीं देख रहे हैं जैसा कि कभी हम देखा करते थे। हम अपनी सीमाओं में खेलते हैं और मुझे लगता है कि आज हमने संभवत: लंबे समय में बेहद आकषर्क खेल का प्रदर्शन किया।’’

हागुड ने कहा कि 36 साल बाद ओलंपिक में भाग ले रही भारतीय महिला टीम थोड़ा नर्वस थी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले हाफ में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। हम वास्तव में नर्वस थे। हम गेंद पर अच्छी तरह से नियंत्रण नहीं रख पा रहे थे और वे (जापान) 2-0 से बढ़त बनाने का हकदार थे।’’ हागुड ने कहा, ‘‘दूसरे हाफ में हमने वह खेल दिखाया जिसके बारे में मैं जानता हूं कि हम ऐसा खेल सकते हैं। ओलंपिक खेलों में 36 वर्षों के बाद उन्होंने पहला अंक हासिल किया है और इसलिए आपको खुश होना चाहिए।''

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़