India vs Hong Kong मैच अब Ranchi में नहीं, AFC ने स्टेडियम को किया रिजेक्ट, Kochi बना नया वेन्यू

Ranchi Stadium
AI Generated

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के कारण रांची को भारत-हांगकांग 2027 एशियाई कप क्वालीफायर की मेजबानी के लिए खारिज कर दिया है। बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों की कमी के बाद अब इस फुटबॉल मैच के लिए केरल का कोच्चि सबसे संभावित आयोजन स्थल है।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने 31 मार्च को भारत और हांगकांग के बीच होने वाले 2027 एशियाई कप क्वालीफायर मैच के लिए रांची को आयोजन स्थल के रूप में खारिज कर दिया है क्योंकि यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के मानकों को पूरा नहीं करता है। अब इस मैच की मेजबानी के लिए सबसे संभावित विकल्प केरल का कोच्चि है।

भारतीय टीम पहले ही पिछले साल खराब प्रदर्शन के कारण 2027 एशियाई कप मुख्य टूर्नामेंट में प्रवेश के दावेदारों से बाहर हो चुकी है। फुटबॉल को नए स्थानों और छोटे शहरों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारत बनाम हांगकांग मैच आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था।

एआईएफएफ के शीर्ष सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हां, एएफसी को अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी के लिए रांची स्टेडियम में जरूरी बुनियादी ढांचे (ड्रेसिंग रूम में सुविधाएं जिसमें वॉशरूम की कमी) की कमी मिली है। अब कोच्चि के नाम पर विचार किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़