भारत ने एशिया मार्शल आर्ट खेलों में चार पदक जीते

India win four medals in Asian Indoor and Martial Arts Games
[email protected] । Sep 19 2017 2:06PM

महिलाओं की लंबी कूद में नीना ने 6–04 मीटर कूद लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत चार पदकों के साथ अब पदक तालिका में 11वें स्थान पर है।

अशागाबाट (तुर्कमेनिस्तान)। भारत ने पांचवें एशियाई इंडोर एवं मार्शल आर्ट खेलों के तीसरे दिन ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। पूर्णिमा हेमब्रम ने महिला पेंटाथलन में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पांच स्पर्धाओं में 4062 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया। तेजिंदर पाल सिंह तूर और संजीवनी जाधव ने क्रमश: पुरूषों के गोला फेंक और महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते।

नीना वराकिल ने महिलाओं की लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया। तेजिंदर ने अपने तीसरे प्रयास में 19–26 मीटर गोला फेंककर रजत पदक जीता। कजाखस्तान के इवान इवानोव ने 19–60 मीटर के साथ खेलों का रिकार्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। संजीवनी ने महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में नौ मिनट 26–34 मीटर का समय निकाला और वह संयुक्त अरब अमीरात की मोहम्मद आलिया मोहम्मद से पीछे दूसरे स्थान पर रही। 

 

महिलाओं की लंबी कूद में नीना ने 6–04 मीटर कूद लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत चार पदकों के साथ अब पदक तालिका में 11वें स्थान पर है। मेजबान तुर्कमेनिस्तान 26 स्वर्ण, 21 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़