युवा हॉकी5 एशियाई चैम्पियनशिप: भारतीय सब जूनियर टीम ने पाकिस्तान और ओमान को हराया

Indian Hockey Team Celebrates Victory
AI Image

मस्कट में आयोजित एफआईएच युवा हॉकी5 एशियाई चैम्पियनशिप में भारतीय सब जूनियर लड़कों की टीम ने पाकिस्तान को 7-4 और ओमान को 14-0 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। वहीं भारतीय सब जूनियर लड़कियों की टीम ने चीन से 2-2 से ड्रॉ खेला और उजबेकिस्तान को 16-0 से करारी शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट पहले एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप का क्वालीफायर भी है।

मस्कट, 22 जुलाई भारतीय सब जूनियर लड़कों की टीम ने एफआईएच युवा हॉकी5 एशियाई चैम्पियनशिप में पाकिस्तान और ओमान को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। केतन कुशवाहा की कप्तानी में भारत ने ओमान को 14 . 0 से हराया जिसमें कप्तान ने चार गोल किये और आशीष तानी पूर्ति ने हैट्रिक लगाई। राहुल यादव और शाहरूख अली ने दो दो , प्रहलाद राजभर, करण गौतम और रोमित पाल ने एक एक गोल दागा।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 7 . 4 से जीत दर्ज की जिसमें करण गौतम ने तीन गोल किये। राहुल यादव, प्रहलाद राजभर, कप्तान कुशवाहा, रोमित पाल ने एक एक गोल किये। पाकिस्तान के लिये असलम मुहम्मद फरहान और आदिल ने एक जबकि उस्मान मुहम्मद ने दो गोल किये।

भारतीय सब जूनियर लड़कियों ने चीन से 2 . 2 से ड्रॉ खेला और उजबेकिस्तान को 16 . 0 से हराया। चीन के लिये चेन गि और जियाशिन गुओ ने गोल किये जबकि भारत के लिये नौशीन नाज ने दो गोल दागे। उजबेकिस्तान के खिलाफ नौशीन नाज ने चार, संदीपा कुमारी और कप्तान स्वीटी कुजूर ने तीन तीन, दिया और पुष्पा ने दो दो जबकि किरण इक्का और नीलम टोप्नो ने एक एक गोल दागे।

यह टूर्नामेंट पहले एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप का क्वालीफायर भी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़