भारत-पाक मैच हमेशा ही भावनात्मक होते हैं: ख्वाजा जुनैद

पाकिस्तानी हॉकी टीम के कोच ख्वाजा जुनैद ने कहा कि एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनकी टीम आक्रामक उपमहाद्वीपीय हॉकी का प्रदर्शन करेगी।
क्वांटन (मलेशिया)। पाकिस्तानी हॉकी टीम के कोच ख्वाजा जुनैद ने कहा कि एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनकी टीम आक्रामक उपमहाद्वीपीय हॉकी का प्रदर्शन करेगी। जुनैद ने कहा कि इस लोकप्रिय मुकाबले में सभी खिलाड़ी अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे इसलिये लाखों प्रशसंक इस मैच को देखेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच हमेशा ही भावनाओं का खेल होता है।’’ एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में दो बार के गत चैम्पियन जुनैद ने कहा, ‘‘हॉकी की लोकप्रियता का भारत-पाकिस्तान के मैचों से काफी कुछ लेना देना है। हम भारत के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन करने का वादा करते हैं।''
अन्य न्यूज़













