केरल ब्लास्टर्स ने मुंबई सिटी को 1-0 से हराया

माइकल चोपड़ा के इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में पहले गोल की बदौलत केरल ब्लास्टर्स ने मुंबई सिटी को 1-0 से हराकर तीसरे सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।
कोच्चि। माइकल चोपड़ा के इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में पहले गोल की बदौलत केरल ब्लास्टर्स ने मुंबई सिटी को 1-0 से हराकर तीसरे सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की। चोपड़ा ने 58वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया जो केरल का इस सत्र में पहला गोल भी है। इससे ब्लास्टर्स की टीम फिर से अपना अभियान पटरी पर लाने में सफल रही।
मुंबई सिटी की चार मैचों में यह पहली हार है। केरल ब्लास्टर्स के अब चार मैचों में चार अंक हैं जबकि मुंबई सिटी के सात अंक हैं।
अन्य न्यूज़












