Khelo India Youth Games 2025: हर्षिता ने राजस्थान को केआईवाईजी में पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचाया

साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ ने मंगलवार को खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में महाराष्ट्र की तैराक अदिति सतीश हेगड़े के साथ दो स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरी। हर्षिता ने स्क्रैच रेस और टाइम ट्रायल (500 मीटर) में एक-एक स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके चचेरे भाई आदित्य जाखड़ लड़कों की स्क्रैच रेस में विजयी हुए।
राजस्थान की साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ ने मंगलवार को खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में महाराष्ट्र की तैराक अदिति सतीश हेगड़े के साथ दो स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरी। हर्षिता ने स्क्रैच रेस और टाइम ट्रायल (500 मीटर) में एक-एक स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके चचेरे भाई आदित्य जाखड़ लड़कों की स्क्रैच रेस में विजयी हुए।
इससे पहले राजस्थान के ही मयंक चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। राजस्थान ने छह स्वर्ण और दो रजत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। कर्नाटक (पांच स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य) और महाराष्ट्र (पांच स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) राजस्थान के पीछे थे।
सोमवार को 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्वर्ण जीताने वाली महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े ने मंगलवार को 400 मीटर फ्रीस्टाइल (4:32.87 सेकंड) और 100 मीटर बटरफ्लाई (1:04.73 सेकंड) स्पर्धाओं में जीत हासिल करके अपने स्वर्ण पदकों की संख्या तीन कर ली। गया में आयोजित हो रही तैराकी स्पर्धाओं में तेलंगाना ने तीन स्वर्ण पदक जीते। वर्षिथ धुलिपिडी (लड़कों की 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले), सुहास प्रीतम मायलारी (लड़कों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक) और श्री नित्या सागी (लड़कियों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक) ने शीर्ष स्थान हासिल किये।
इस बीच सुहानी कुमारी ने पदक तालिका में मेजबान बिहार का खाता खोला। उन्होंने नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर परिसर के वेलोड्रोम में दो रजत पदक जीते। उन्होंने स्क्रैच रेस (7.5 किमी) में हर्षिता से आधे सेकंड अधिक समय के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने इसके बाद अमृता कुमारी और शालिनी कुमारी के साथ टीम स्प्रिंट (3 लैप) में भाग लिया, लेकिन पड़ोसी झारखंड की तिकड़ी (सबीना कुमारी, संजू कुमारी और सिंधु लता हेंब्रम) को सिर्फ 1.323 सेकंड के अंतर से स्वर्ण जीतने से नहीं रोक सकीं।
हर्षिता ने 7.5 किलोमीटर की स्क्रैच रेस को 11.50.973 सेकंड के समय से साथ जीता। उन्होंने आकांक्षा (महाराष्ट्र) और एस थबिथा (तमिलनाडु) से आगे रहते हुए टाइम ट्रायल (500 मीटर) में शीर्ष स्थान हासिल किया।
For more Sports Breaking News in Hindi please click here.
अन्य न्यूज़