Lovepreet Singh ने Commonwealth Games में स्नैच रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता

Prabhasakshi Image

ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुषों के 110 प्लस किलो वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह ने स्नैच में रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 388 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। अमृतसर के 28 वर्षीय लवप्रीत ने स्नैच में 176 किलो और क्लीन एंड जर्क में 212 किलो वजन उठाया। वहीं न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटि ने स्वर्ण और इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ ने कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक लवप्रीत सिंह को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों के 110 प्लस किलो वर्ग में स्नैच में रिकॉर्ड बनाने के बावजूद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के भारोत्तोलकों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। अमृतसर के 28 वर्ष के लवप्रीत ने स्नैच में 176 किलो और क्लीन एंड जर्क में 212 किलो समेत कुल 388 किलो वजन उठाया।

न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटि ने 223 किलो का क्लीन एंड जर्क का राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 389 किलो वजन उठाया। स्नैच में उन्होंने 166 किलो वजन उठाया था।

इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 356 किलो वजन उठाया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़