अपने 150वें मैच में लियोनेल मेस्सी ने दागा गोल, बार्सीलोना को दिलाई जीत

Messi

चैम्पियंस लीग फुटबॉल में मेस्सी ने 150वें यूरोपीय मैच में गोल दागा है।दूसरा गोल गेरार्ड पीक ने 65वें मिनट में किया। डायनामो के फारवर्ड विक्टर साइगांकोव ने 15 मिनट बाकी रहते टीम के लिये एकमात्र गोल दागा। ग्रुप जी में अब बार्सीलोना तीन जीत के साथ शीर्ष पर है। युवेंटस उससे तीन अंक पीछे है।

बार्सीलोना। लियोनेल मेस्सी ने यूरोपीय प्रतिस्पर्धा के अपने 150वें मैच में गोल किया जिसके दम पर बार्सीलोना ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में डायनामो कीव को 2 . 1 से मात दी। मेस्सी ने पांचवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा। मेस्सी का चैम्पियंस लीग और यूरोपीय सुपर कप में अपने 146वें मैच में यह 121वां गोल था।

इसे भी पढ़ें: लाल गेंद से भरपूर अभ्यास करना चाहते हैं जोश हेजलवुड, भारत के खिलाफ अपनाएंगे ये ट्रिक?

दूसरा गोल गेरार्ड पीक ने 65वें मिनट में किया। डायनामो के फारवर्ड विक्टर साइगांकोव ने 15 मिनट बाकी रहते टीम के लिये एकमात्र गोल दागा। ग्रुप जी में अब बार्सीलोना तीन जीत के साथ शीर्ष पर है। युवेंटस उससे तीन अंक पीछे है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़