एक बार फिर आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे मिशेल मार्श

[email protected] । Mar 14 2017 4:01PM

आस्ट्रेलिया के आलराउंडर मिशेल मार्श कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे जिससे उनकी फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स को झटका लगा है।

नयी दिल्ली। आस्ट्रेलिया के आलराउंडर मिशेल मार्श कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे जिससे उनकी फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स को झटका लगा है। पच्चीस साल के मार्श चोटिल होने के कारण भारत के मौजूदा टेस्ट दौरे से बाहर हो गए थे और आस्ट्रेलियाई मीडिया की खबरों के अनुसार वह नौ महीने तक बाहर रह सकते हैं। 

अगले हफ्ते विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए जाने वाले मार्श को इससे पहले मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2016 के भी बीच से हटना पड़ा था। इसकी कारण वह 2009 में भी नहीं खेल पाए थे। मार्श को अब अपने कंधे का आपरेशन कराना पड़ सकता है जिसके कारण वह 2017 के बाकी बचे सत्र से बाहर हो सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़