दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार को मोहन बागान ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार’

ashok kumar

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार को मोहन बागान ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार’ दिया जाएगा।कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन होगा। मोहन बागान दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। मोहन बागान ने1911 में इसी दिन आईएफए शील्ड में ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था।

कोलकाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और भारत की 1975 विश्व कप जीत के नायकों में शामिज अशोक कुमार को मोहन बागान फुटबॉल क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन होगा। मोहन बागान दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। मोहन बागान ने1911 में इसी दिन आईएफए शील्ड में ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था। वह खिताब जीतने वाली पहला भारतीय क्लब बना था। मोहन बागान के महासचिव श्रींजय बोस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम पुरस्कार की प्रस्तुति और उनके व्यक्तिगत संदेशों को भी रिकॉर्ड करेंगे जिसे हमारे सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: उमर अकमल पर लगे बैन के खिलाफ अपील पर स्वतंत्र न्यायाधीश ने सुरक्षित रखा फैसला

उन्होंने कहा, ‘‘ पुरस्कार के लिए चुने गये लोगों में जो व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार लेने में सक्षम नहीं है, उन्हें स्थिति सामान्य होने के बाद दिया जाएगा।’’ अशोक कुमार 60 के दशक के आखिर में मोहन बागान से जुड़े थे और भारतीय हॉकी टीम के लिए चुने जाने से पहले उन्होंने बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। क्लब से जारी बयान के मुताबिक इस वर्षगुरबख्श सिंह और पलाश नंदी को मोहन बागान रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चुने गये खिलाड़ियों की सूची: मोहन बागान रत्न: गुरबख्श सिंह (हॉकी) और पलाश नंदी (क्रिकेट); लाइफटाइम अचीवमेंट : अशोक कुमार (हॉकी), प्रणब गांगुली (फुटबॉल), मनोरंजन पोरेल (एथलेटिक्स) सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर: जोसबा बेतिया (सीनियर); सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी: सजल बाग (अंडर-18 टीम)।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़