न्यूजीलैंड ने अंडर-17 विश्व कप के लिये टीम की घोषणा की

New Zealand Football announce squad for FIFA U-17 World Cup
[email protected] । Sep 22 2017 10:40AM

न्यूजीलैंड ने फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिये भारत आने वाली 21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। छह अक्तूबर से शुरू हो रही विश्व कप के लिये न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है जहां उनके अलावा पराग्वे, माली और तुर्की की टीमें है।

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड ने फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिये भारत आने वाली 21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम की रवानगी से एक दिन पहले मुख्य कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डैनी हे ने कहा कि टीम के लिये चुने गये खिलाड़ियों में प्रतिभा और विविधता है।

न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को मुंबई पहुंचेगी। छह अक्तूबर से शुरू हो रही विश्व कप के लिये न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है जहां उनके अलावा पराग्वे, माली और तुर्की की टीमें है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़