प्रो कबड्डी लीगः पुणेरी पल्टन ने हरियाणा स्टीलर्स को 37-25 से हराया

पुणेरी पल्टन ने शानदार आलराउंड प्रदर्शन के दम पर प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स को आसानी से 37-25 से हराया। संदीप नारवाल ने नौ और राजेश मंडल ने सात अंक बनाकर पुणे की तरफ से अहम योगदान दिया।
रांची। पुणेरी पल्टन ने शानदार आलराउंड प्रदर्शन के दम पर प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स को आसानी से 37-25 से हराया। संदीप नारवाल ने नौ और राजेश मंडल ने सात अंक बनाकर पुणे की तरफ से अहम योगदान दिया लेकिन वास्तव में उसकी पूरी टीम ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
पुणेरी पल्टन के रेडर्स ने 15 अंक जबकि रक्षकों ने 17 अंक बनाये। हरियाणा की तरफ से सुरजीत सिंह ही अच्छा प्रदर्शन कर पाये। उन्होंने नौ अंक बनाये। पुणेरी पल्टन अब जोन ए में 11 मैचों में 42 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। हरियाणा स्टीलर्स 16 मैचों में 49 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
अन्य न्यूज़













