दो साल का इंतजार खत्म: Japan Open के Final में पहुंची PV Sindhu, चेन युफेई हुई चोटिल

PV Sindhu
ANI

पी वी सिंधू ने दो साल के अंतराल के बाद जापान ओपन के फाइनल में प्रवेश कर अपनी खोई हुई लय हासिल की है, जहां चेन युफेइ के चोटिल होने से उन्हें रणनीतिक लाभ मिला। यह उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है, विशेषकर आगामी चुनौतियों और शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ियों के खिलाफ उनके बढ़ते आत्मविश्वास को देखते हुए। पी वी सिंधू, जापान ओपन, बैडमिंटन न्यूज़, चेन युफेइ।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू दो साल से अधिक समय में पहली बार फाइनल में पहुंच गई जब तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन जापान की चेन युफेइ ने जापान ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में शनिवार को बीच में ही कोर्ट छोड़ दिया। सिंधू उस समय 21 . 19, 15 . 10 से आगे थी जब चेन को मांसपेशी की चोट के कारण पीछे हटना पड़ा। यह लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल के बाद सिंधू का पहला फाइनल होगा।

वह 2024 मलेशिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भी उपविजेता रही थी। आखिरी बार उन्होंने 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 खिताब जीता था। मैच के बाद सिंधू ने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि फाइनल में पहुंच सकी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे लिये हर मैच पहले मैच की तरह है , खासकर आज का मैच। शुरू से ही फोकस बनाये रखना जरूरी था क्योंकि शीर्ष रैकिंग के खिलाड़ियों के खिलाफ हर अंक मायने रखता है।’’

फाइनल में रविवार को सिंधू का सामना जापान की अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। सिंधू ने मैच के बाद कहा ,‘‘ मैंने अपना फोकस बनाये रखा था और मेरे कोच भी बार बार यही कह रहे थे।

पहले गेम में मैने बढत बना ली थी लेकिन वह काफी करीब आ गई जिसके बाद फोकस बनाये रखना जरूरी था। कई बार आगे चलने के बाद अंक गंवाने से निराशा आ जाती है। दिमाग में काफी कुछ चल रहा होता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़