आर प्रज्ञानानंद ने क्लासिकल शतरंज में रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दी मात

R Praggnanandhaa
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । May 30 2024 12:50PM

आर प्रज्ञानानंद ने क्लासिकल शतरंज में वर्ल्ड चैंपियन मैग्रस कार्लसन को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। प्रज्ञानानंद ने ये जीत नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2024 में 29 मई को दर्ज की है, जो नोर्वे के स्टावेंजर में चल रहा है। 18 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने वर्ल्ड चैंपियन मैग्रस कार्लसन को उनके ही घर में जाकर हराया है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने क्लासिकल शतरंज में वर्ल्ड चैंपियन मैग्रस कार्लसन को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। प्रज्ञानानंद ने ये जीत नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2024 में 29 मई को दर्ज की है, जो नोर्वे के स्टावेंजर में चल रहा है। 

18 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने वर्ल्ड चैंपियन मैग्रस कार्लसन को उनके ही घर में जाकर हराया है। सफेद मोहरों से खेलते हुए भारतीय स्टार ने पिछले साल के एफआईडीई वर्ल्ड कप विजेता कार्लसन को कांटे की टक्कर में हराया था। इसी के साथ भारतीय ग्रैंडमास्टर ने टूर्नामेंट के ओपन सेक्शन में एकल बढ़त हासिल कर ली है। 

क्लासिकल शतरंज को धीमे शतरंज के रूप में भी जाना जाता है और इसमें खिलाड़ी को चाल चलने के लिए पर्याप्त समय मिलता है और आम तौर पर एक खिलाड़ी के पास कम से कम एक घंटे का समय होता है। इस प्रारूप में कार्लसन और प्रज्ञानानंदा के बीच पिछली तीन बाजियां ड्रॉ रही थी। प्रज्ञानानंदा की बहन आर वैशाली भी महिला वर्ग में शीर्ष पर चल रही हैं। उनके भी 5.5 अंक हैं। 

अमेरिका के हिकारू नाकमूरा ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ क्लासिकल बाजी ड्रॉ रहने के बाद आर्मागेडोन (सडन डेथ) बाजी जीतकर डेढ़ अंक हासिल किए। नाकामूरा अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं और चौथे दौर में प्रज्ञानानंदा से भिड़ेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़