जर्मनी ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोका, महिला हॉकी टीम ने गंवाई सीरीज

hockey team

जर्मनी ने भारतीय हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोक दिया है।अब भारतीय टीम यूरोप दौरे के आखिरी चरण में बेल्जियम जायेगी जहां उसे छह और आठ मार्च को ब्रिटेन से खेलना है।

क्रेफेल्ड (जर्मनी)। पहले मैच में 6 . 1 से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को मंगलवार को जर्मनी ने 1 . 1 से ड्रॉ पर रोक दिया। कोरोना महामारी के बीच एक साल बाद भारतीय टीम ने प्रतिस्पर्धी हॉकी में वापसी करते हुए पहला मैच 6 . 1 से जीता था।

इसे भी पढ़ें: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत

मेजबान जर्मनी ने आज बेहतर वापसी करते हुए भारतीयों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत के लिये जरमनप्रीत सिंह ने 14वें मिनट में गोल किया। जर्मनी के मार्टिन हानेर ने 29वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके बाद दोनों टीमों ने रक्षात्मक हॉकी का प्रदर्शन किया और कोई गोल नहीं हो सका। अब भारतीय टीम यूरोप दौरे के आखिरी चरण में बेल्जियम जायेगी जहां उसे छह और आठ मार्च को ब्रिटेन से खेलना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़