बोपन्ना, पेस रैकिंग में खिसके, एकल में रामकुमार आगे बढ़े
![rohan bopanna leander paes atp world ranking slip ramkumar ramanathan three step ahead rohan bopanna leander paes atp world ranking slip ramkumar ramanathan three step ahead](https://images.prabhasakshi.com/2018/5/_650x_2018052117520887.jpg)
रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस सहित भारत के चोटी के चार युगल खिलाड़ी एटीपी की जारी विश्व रैंकिंग में नीचे खिसक गये लेकिन एकल रैंकिंग में रामकुमार रामनाथन तीन पायदान आगे बढ़ने में सफल रहे।
नयी दिल्ली। रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस सहित भारत के चोटी के चार युगल खिलाड़ी एटीपी की जारी विश्व रैंकिंग में नीचे खिसक गये लेकिन एकल रैंकिंग में रामकुमार रामनाथन तीन पायदान आगे बढ़ने में सफल रहे। बोपन्ना (24) और दिविज शरण (43) एक-एक पायदान जबकि पेस (54) तीन और पुरव राजा (72) सात पायदान नीचे खिसके हैं। युगल में विष्णु वर्धन (102) एक और एन श्रीराम बालाजी (105) बारह पायदान आगे बढ़ने में सफल रहे।
एकल में युकी भांबरी पहले की तरह 94वें स्थान पर काबिज हैं लेकिन रामकुमार रामनाथन (121) तीन पायदान बढ़कर अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के करीब पहुंच गये हैं। वह इस साल 23 अप्रैल को 115वें स्थान पर पहुंचे थे। प्रजनेश गुणेश्वरन आठ पायदान नीचे 183वें स्थान पर खिसक गये हैं। उधर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा भी युगल में एक पायदान नीचे 25वें स्थान पर खिसक गयी हैं। एकल में अंकिता रैना छह स्थान के फायदे के साथ 181वें नंबर पर पहुंच गयी हैं।
अन्य न्यूज़