Durand Cup: Shillong Lajong FC ने Mumbe FC को 5-0 से हराया, ग्रुप E में पहुंचे शीर्ष पर

शिलांग में आठ अगस्त को खेले गए डूरंड कप के ग्रुप ई मुकाबले में एवरब्राइटसन साना के दो गोलों की बदौलत शिलांग लाजोंग एफसी ने मुंबे एफसी को 5-0 से हरा दिया। विजेता टीम के लिए साना के अलावा अभय गुरुंग, ट्रेमिकी लामुरोंग और फिगो सिंडाई ने भी गोल किए। वहीं गुवाहाटी में खेले गए एक अन्य मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने कार्बी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी को 4-1 से शिकस्त दी।
शिलांग, आठ अगस्त एवरब्राइटसन साना के दो गोल की मदद से शिलांग लाजोंग एफसी ने डूरंड कप के ग्रुप ई मैच में मुंबे एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। साना के अलावा विजेता टीम के लिए अभय गुरुंग, ट्रेमिकी लामुरोंग और फिगो सिंडाई ने भी गोल किए। इस जीत के साथ शिलांग लाजोंग ने टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरुआत को बरकरार रखा है और ग्रुप चरण के बाकी मैचों से पहले वह ग्रुप ई में सबसे ऊपर हैं।
लैंग्सनिंग एफसी चार अंक के साथ दूसरे और नोंगक्सेह एसएस एंड सीसी एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। मुंबे एफसी तालिका में सबसे नीचे है। वहीं गुवाहाटी में हुए एक अन्य मुकाबले में अलादीन अजाराई के दो गोल, स्थानापन्न खिलाड़ियों मैकार्टन लुई निक्सन और पदार्पण कर रहे एट्यान गोंजालेज मोरालेस के गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने ग्रुप एफ में कार्बी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी को 4-1 से करारी शिकस्त दी।
मॉर्निंग स्टार की ओर से जूनियर ओन्गुएने न्केंगुए ने एक गोल किया। इस जीत से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की नॉकआउट चरण में जगह बनाने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। इसके साथ ही डूरंड कप में उसका अजेय अभियान 14 मैच तक पहुंच गया है।
अन्य न्यूज़













