बैडमिंटन खिलाड़ी कश्यप ने MEA से मांगी मदद, कहा- एम्सटर्डम में खो गया पासपोर्ट

shuttler-parupalli-kashyap-loses-passport-in-amsterdam-seeks-external-affairs-minister-s-help
[email protected] । Oct 13 2018 2:35PM

भारतीय पुरूष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप का पासपोर्ट एम्स्टर्डम में खो गया है और उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद का अनुरोध किया है।

ई दिल्ली। भारतीय पुरूष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप का पासपोर्ट एम्स्टर्डम में खो गया है और उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद का अनुरोध किया है। राष्ट्रमंडल खेल 2014 चैम्पियन कश्यप डेनमार्क ओपन के लिये ओडेंसे जा रहे थे लेकिन कल रात एम्सटर्डम में उनका पासपोर्ट खो गया। उन्हें रविवार को ओडेंसे रवाना होना है। 

कश्यप ने ट्विटर पर लिखा कि गुड मार्निंग मैम। मेरा पासपोर्ट कल रात एम्सटर्डम में खो गया। मुझे डेनमार्क ओपन, फ्रेंच ओपन और सारलो ओपन के लिये जाना है। डेनमार्क का मेरा टिकट रविवार का है। मैं आपसे मदद का अनुरोध करता हूं। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हेमंत विश्व शर्मा को भी टैग किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़