फ्रेंच ओपन में पीवी सिंधु जीती, साइना नेहवाल हारी

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 27, 2017 11:23AM
खिताब के प्रबल दावेदार पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, लेकिन फ्रेंच ओपन से साइना नेहवाल बाहर हो गई।
पेरिस। खिताब के प्रबल दावेदार पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, लेकिन फ्रेंच ओपन से साइना नेहवाल बाहर हो गई। सात्विकसाइराज रनकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी, डेनिश जोड़ी कोनराड पीटरसन और पीलर कोलडिंग को हरा कर क्वाटर फाइनल में पहुंच गई। ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाली पीवी सिंधु ने जापान की सायका ताकाहाशी को हराया। अब उनका मुकाबला चीन की शेन युफेई से होगा।
हालांकि, पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी साइना 39 मिनट के मुकाबले में विश्व की नंबर पांच जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुशी से हार गई। पिछले दो हफ्तों में इस जापानी खिलाड़ी से यह उनकी दूसरी हार है। महिला डबल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी जापानी जोड़ी से हार गए। श्रींकांत ने हांगकांग के वोंग विंग की विंसेंट को 37 मिनट के मुकाबले में हराया।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़