कोरोना से उबारने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं खेल: इयोन मोर्गन

morgan

इयोन मोर्गन ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर इंतजार करने के लिये तैयार हैं और इस संकट से पार पाने के लिये जो भी संभव हो वह कर रहे हैं। इस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो जाता है हम खेलने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।’

लंदन। इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि खेल विश्व को कोविड-19 के प्रभाव से उबारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस महामारी के कारण विश्व भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार मोर्गन ने कहा, ‘‘ खेल दुनिया को आगे बढ़ाने और लोगों का चीजों के प्रति नजरिया बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अलग थलग रहने से दिमाग निष्क्रिय हो जाता है। खेलों से दिमाग को सक्रिय बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुझे लगता है यह महत्वपूर्ण कदम होगा। ’’ जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर इंतजार करने के लिये तैयार हैं और इस संकट से पार पाने के लिये जो भी संभव हो वह कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दो साझेदारियां जिन्होंने दिलाया भारत को दूसरा विश्व कप

मोर्गन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि जब तक इस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो जाता है हम खेलने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।’’ क्रिकेटर और अन्य खिलाड़ी इस घातक वायरस से लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। मोर्गन की टीम के साथी जोस बटलर पैसा जुटाने के लिये विश्व कप की अपनी शर्ट नीलाम कर रहे हैं। अभी तक इसके लिये 65,000 पौंड की बोली लगायी जा चुकी है। बटलर ने कहा कि यह धनराशि रॉयल ब्राम्पटन एंड हेयरफील्ड हास्पिटल चैरिटी में जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़