सुधा और रावत ने विश्व चैंपयनशिप का क्वालीफाईंग मार्क हासिल किया

sudha-and-rawat-received-qualifying-mark-of-world-championship
[email protected] । Jan 20 2019 1:23PM

एशियाई खेल 2010 और 2018 में क्रमश: स्वर्ण और रजत जीतने वाली यह 3000 मीटर स्टीपलचेज की एथलीट ओवरआल आठवें स्थान पर रही।

मुंबई। एशियाई खेलों की पदक विजेता सुधा सिंह ने महिलाओं और नीतेंद्र सिंह रावत ने पुरूषों के वर्ग में रविवार को यहां टाटा मुंबई मैराथन में भारतीयों में पहला स्थान हासिल करके दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाईंग मार्क को भी हासिल किया। महिला वर्ग में सुधा सिंह भारतीयों में शीर्ष पर रही। उन्होंने दो घंटे, 34 मिनट और 56 सेकेंड का समय लिया जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। यह आईएएएफ के सितंबर अक्टूबर में होने वाली दोहा विश्व चैंपियनशिप के दो घंटे, 37 मिनट मे क्वालीफाईंग मार्क से भी कम है। 

एशियाई खेल 2010 और 2018 में क्रमश: स्वर्ण और रजत जीतने वाली यह 3000 मीटर स्टीपलचेज की एथलीट ओवरआल आठवें स्थान पर रही। उनका इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2:35:35 था जो उन्होंने 2015 में बीजिंग विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। तब वह 19वें स्थान पर रही थी। ज्योति घाटे (2:45:48) भारतीय महिलाओं में दूसरे और जिगमेट गोल्मा (3:10:42) तीसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ अंतिम दो एकदिवसीय में खेलेंगे

पुरुष वर्ग में रावत ने दो घंटे 15 मिनट 52 सेकेंड का समय निकालकर भारतीयों में पहला स्थान हासिल किया। वह विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाईंग मार्क दो घंटे 16 मिनट से कम समय निकालने में भी सफल रहे। पिछले साल भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे गोपी ठोकनाल को ऐंठन के कारण नुकसान हुआ और वह दो घंटे 17 मिनट तीन सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। करण सिंह को तीसरा स्थान मिला। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़