टेनिस स्टार Sloane Stephens-फुटबॉलर Jozy Altidore का ब्रेकअप, 4 साल बाद खत्म हुई लव स्टोरी

Sloane Stephens and Jozy Altidore
प्रतिरूप फोटो
Envato

अमेरिकी टेनिस स्टार स्लोएन स्टीफंस और पूर्व फुटबॉलर जोजी अल्टिडोर ने अपनी चार साल की शादी को समाप्त करने की घोषणा की है। 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन स्टीफंस ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि करते हुए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया।

अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पूर्व चैंपियन स्लोएन स्टीफंस और अमेरिकी पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी जोजी अल्टिडोर ने चार साल बाद अपना वैवाहिक बंधन समाप्त समाप्त कर दिया है। अमेरिकी ओपन में 2017 की चैंपियन स्टीफंस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में जोजी से अलग होने की घोषणा की।

स्टीफंस ने लिखा, ‘‘जोजी और मैंने अपना वैवाहिक बंधन खत्म करने का फैसला क्या है। मैं आपसी सहमति और पूरे सम्मान के साथ इस बदलाव का सामना कर रही हूं और इस दौरान निजता बनाए रखने का अनुरोध करती हूं। आपके प्यार और निरंतर समर्थन बनाए रखने के लिए हार्दिक आभार।’’

बत्तीस वर्षीय स्टीफंस 2018 में फ्रेंच ओपन में उपविजेता भी रही थी जबकि 36 वर्षीय अल्टिडोर ने 2007 से 2019 तक अमेरिकी पुरुष फुटबॉल टीम के लिए 115 मैचों में 42 गोल किए। इसके अलावा मेजर लीग सॉकर और विदेशों में उनका लंबा पेशेवर करियर रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़