खेल पत्रकार वी के चंद्रमौली का निधन, 92 वर्ष के उम्र मे हुआ निधन

rip

अनुभवी खेल पत्रकार का निधन हो गया है।एक मार्च 1931 को जन्में चंद्रमौली ने अपने करियर में कई बड़ी प्रतियोगितायें कवर कीं जिसमें बैंकाक एशियाई खेल, रणजी ट्राफी और शतंरज टूर्नामेंट शामिल हैं।

चेन्नई। ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ के लिये 40 से ज्यादा वर्षों तक काम कर चुके अनुभवी खेल पत्रकार वी के चंद्रमौली का यहां कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के कारण शनिवार को निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 92 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक बेटा, दो बेटियां, तीन परपोते और दो परपोती हैं।

इसे भी पढ़ें: दर्शकों के बिना होगा विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच, चार मार्च से शुरू होगा मैच

एक मार्च 1931 को जन्में चंद्रमौली ने अपने करियर में कई बड़ी प्रतियोगितायें कवर कीं जिसमें बैंकाक एशियाई खेल, रणजी ट्राफी और शतंरज टूर्नामेंट शामिल हैं। उनके बेटे वी सी श्रीधरन ने पीटीआई से कहा, ‘‘उन्होंने पीटीआई के लिये 40 से ज्यादा वर्ष तक काम किया और इससे पहले वह सात वर्षों तक चित्तूर में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार से भी जुड़े हुए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़