भारोत्तोलक मीराबाई को रियो खेलों में पदक की उम्मीद

[email protected] । Aug 5 2016 5:34PM

साइखोम मीराबाई चानू रियो ओलंपिक खेलों में महिलाओं के 48 किलोवर्ग में शनिवार को अपने अभियान का आगाज करेगी तो उसकी नजरें पदक जीतने पर लगी होंगी।

रियो दि जिनेरियो। साइखोम मीराबाई चानू रियो ओलंपिक खेलों में महिलाओं के 48 किलोवर्ग में शनिवार को अपने अभियान का आगाज करेगी तो उसकी नजरें पदक जीतने पर लगी होंगी। भारत के सतीश शिवलिंगम पुरूषों के 77 किलो वर्ग में 10 अगस्त को चुनौती पेश करेंगे। मीराबाई ने जून में सभी भारवर्गों में भारतीय महिला प्रतिस्पर्धियों के बीच चयन ट्रायल में शीर्ष रहकर रियो का टिकट कटाया। उसने 192 किलो वजन उठाकर लंदन ओलंपिक में महिलाओं के 48 किलो वर्ग के कांस्य पदक की बराबरी की थी।

ओलंपिक में अभी तक कर्णम मल्लेश्वरी ही भारत के लिये भारोत्तोलन में पदक जीत सकी है जिसने 2000 सिडनी खेलों में कांसे का तमगा हासिल किया था। पटियाला में चयन ट्रायल में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता मीराबाई ने दो नये राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये थे। उसने कुल 192 किलो वजन उठाकर कुंजरानी देवी का 190 किलो का रिकार्ड तोड़ा था जो उसने 2004 एथेंस ओलंपिक में बनाया था। वहीं सतीश ने 77 किलो वर्ग में 336 किलो वजन उठाकर क्वालीफाई किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़