जब धोनी के एक दांव ने बचाया विराट कोहली का क्रिकेट करियर, ये है पूरा किस्सा

धोनी की जिंदादिली का एक किस्सा भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली संग जुड़ा है। एक बार विराट कोहली का क्रिकेट करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था लेकिन धोनी के एक दांव ने उनके पूरे करियर को बचा दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी ने ना सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमाया है बल्कि बॉलीवुड में भी उन्होंने खूब शोहरत बटोरी है। धोनी को उनकी जिंदादिली के लिए भी खूब पहचाना जाता है।
धोनी की जिंदादिली का एक किस्सा भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली संग जुड़ा है। एक बार विराट कोहली का क्रिकेट करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था लेकिन धोनी के एक दांव ने उनके पूरे करियर को बचा दिया।
2012 के बाद कभी नहीं खेल पाते विराट
महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक हर किसी खिलाड़ी को खूब मौके दिया करते थे। इसी दौरान विराट के खराब परफॉर्मेंस के कारण सिलेक्टर्स ने उन्हें ड्रॉप करने का फैसला कर लिया था। टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस बात का खुलासा किया था।
दरअसल सिलेक्टर्स ने जब विराट कोहली को ड्रॉप करने का फैसला किया तो धोनी ने उनपर भरोसा दिखाया और उन्हें बचा लिया। वीरेंद्र सहवाग ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि अगर 2012 में सिलेक्टर्स की चलती तो विराट को कभी दोबारा खेलने का मौका नहीं मिलता।
सहवाग और धोनी ने बचाया करियर
सहवाग ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में विराट की कुछ खराब पारियों के कारण भारत के सिलेक्टर्स उन्हें ड्रॉप करना चाहते थे। ऑस्ट्रेलिया में मैचों के दौरान पहले दो मैचों में विराट ने सिर्फ 10।75 के औसत से रन बनाए थे। इस दौरान धोनी कप्तान तो सहवाग टीम के उप-कप्तान थे।
सहवाग ने इस दौरान यह भी बताया कि सिलेक्टर्स ने यह फैसला कर लिया था कि वे कोहली को ड्रॉप कर रोहित शर्मा को खिलाएंगे लेकिन हमने यानि धोनी और मैंने सोच लिया था कि हम विराट को ही खिलाएंगे।
सहवाग ने खुलासा किया कि हम दोनों विराट को पर्थ में प्लेइंग इलेवन में खिलाने का फैसला किया और आगे का इतिहास है। इस दौरान पहली पारी में विराट ने 44 रन और दूसरी पारी में 75 रन बनाए।
अन्य न्यूज़













