AI से Health Advice लेना पड़ेगा भारी! Research में 50% जवाब गलत, रहें सावधान

AI Health Advice Danger
Unsplash

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक नई रिसर्च के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए AI पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि अध्ययन में पाया गया कि AI चैटबॉट्स लगभग 50% मामलों में गलत जानकारी देते हैं। यह शोध बताता है कि AI पूरे आत्मविश्वास से गलत जवाब देता है, जिससे यूजर्स के लिए सही और गलत में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

आज के दौर में AI ने हर जगह अपना रुतबा बनाए हुआ है। जबसे एआई आया तबसे हर क्षेत्र में काफी इसकी मदद ली जा रही है। आजकल ज्यादातर लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहे है। हर कोई छोटी से लेकर बड़ी चीज के लिए एआई पर निर्भर हो रही है। कई लोग है जो AI से हर एक चीज पूछकर सलाह जरुर लेते होंगे। अगर आप सेहत संबंधित चीजें एआई से पूछकर सलाह लेंगे तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 

दरअसल,  British medical journal में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, यदि आप एआई से सेहत जुड़े सवाल पूछते हैं तो यह आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

सेहत से जुड़े सवाल पर गलत जानकारी 

रिसर्च में पता चला है कि एआई से सेहत से जुड़े सवाल पर करीब 50 प्रतिशत जवाब गलत होते हैं। एआई चैटबॉट्स से मिली जानकारी काफी हद तक गलत हो सकती है।

किन चीजों को लेकर कमजोर हुआ AI 

एक रिसर्च से पता चला है कि वैज्ञानिक की एक टीम ने एआई टूल्स जैसे जेमिनाई, डीपसीक, मेटा एआई, चैटजीपीटी और ग्रोक पर काफी रिसर्च की है। उन्होंने सेहत से जुड़े कई सावल पूछे, कैंसर और वैक्सी जैसे मुद्दे पर एआई का जवाब काफी हद तक ठीक था, लेकिन स्टेम सेल, पोषण संबंधित टॉपिक पर एआई कमजोर नजर आया। 

देते हैं गलत जवाब 

इस दौरान एआई के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह देखने को मिल रही है कि AI पूरे आत्मविश्वास के साथ गलत जानकारी दे रहा है। इस दौरान चेतावनी और डिस्क्लेमर कम होता है। ऐसे में यूजर सही-गलत जवाब में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। गलत को भी सही मान लेते हैं। इसके साथ ही एआई के जवाब भरोसेमंद नहीं होते हैं। अक्सर एआई ऐसे स्रोत की बात करता है जो कि हकीकत में ही नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़