इन ऐप्स की सहायता से बच्चे की पढ़ाई को बनायें आसान

best-educational-apps-for-kids

अगर आप अपने बच्चे को लैंग्वेज सिखाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे बेहतर ऐप आपको डुओलिंगो मिलेगा। यहां पर आपके बच्चे स्पेनिश, डेनिश, डच, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन और अंग्रेजी सहित तमाम भाषाओं को आसानी से सीख पाएंगे।

एक समय था जब लोग अपने बच्चों के अत्यधिक टीवी देखने से परेशान रहते थे, तो अब के मॉडर्न समय में लोग अपने बच्चों के फोन में बिजी रहने के कारण परेशान रहते हैं। कई घरों में तो बच्चे फोन और टीवी एक साथ इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से कई मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी जन्म लेती हैं।

हालाँकि, न्यूक्लियर फैमिली के चलन की वजह से शहरों में बच्चे अकेले हो जाते हैं और ऐसे में उनके पास फोन और टीवी ही मनोरंजन का सहारा होता है। ऐसे में एकदम से अपने बच्चों को इन सब चीजों से दूर कर देना संभव नहीं होता है, लेकिन अगर हम उनको फोन में कुछ एजुकेशनल चीजें सीखने को दें तो फिर मनोरंजन के साथ बच्चे एजुकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। 

ऐसे ही कुछ लर्निंग ऐप के बारे में आज हम आपको यहां बताएंगे जिनसे आपका बच्चा खेल खेल में अपनी सिलेबस की चीजें भी आसानी से सीख पाएगा।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 10 Lite में होंगे ये फीचर्स, जानिए क्या होगी कीमत

यूट्यूब किड्स (YouTube Kids)  

यूट्यूब की पॉप्युलैरिटी के बारे में कौन नहीं जानता है। वैसे भी वीडियो देखने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म यूट्यूब ही तो है, लेकिन कई बार यूट्यूब पर ऐसी सामग्री उपलब्ध होती है कि हम अगर अपने बच्चे को फोन देकर छोड़ दें तो फिर वह गलत चीजें भी देख सकते हैं। 

ऐसे में यूट्यूब ने बच्चों के लिए विशेष रूप से यूट्यूब किड्स ऐप का निर्माण किया है, जहां बच्चों के दिमाग और एज के हिसाब से एजुकेशनल चीजें तैयार की गई हैं। यही नहीं, यूट्यूब किड्स पर बच्चों के पसंदीदा कार्टून शो को भी जगह दी गयी है, ताकि बच्चे बोर न हों। यह ऐप प्ले स्टोर पर बिल्कुल फ्री है और इससे भी बड़ी बात यह है कि यह ऐप माता-पिता के द्वारा पूरी तरीके से कंट्रोल में किया जा सकता है। प्लेस्टोर पर इसे 100 मिलियन लोगों ने डाऊनलोड किया है तथा इसे 4.4 स्टार मिले हैं।

डुओलिंगो (Duolingo)

अगर आप अपने बच्चे को लैंग्वेज सिखाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे बेहतर ऐप आपको डुओलिंगो मिलेगा। यहां पर आपके बच्चे स्पेनिश, डेनिश, डच, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन और अंग्रेजी सहित तमाम भाषाओं को आसानी से सीख पाएंगे। यह ऐप भी प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन इसकी एडवांस फैसिलिटीज का उपभोग करने के लिए आपको कुछ फीस देनी पड़ती है। प्लेस्टोर पर इस ऐप को 100 मिलियन लोगों ने डाऊनलोड किया है तथा इसे 4.7 स्टार मिले हैं। साइज़ में यह ऐप 10 MB का है।

फ्लो फ्री (Flow Free)

फ्लो फ्री ऐप में मुख्यतः पजल और पहेलियों को शामिल किया गया है। ध्यान रहे, इस ऐप के माध्यम से आप अपने बच्चों के दिमागी लेवल को बढ़ा सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इस ऐप को एंजॉय कर पाएंगे। बता दें कि इस  ऐप में 2000 से ज्यादा पहेलियों को शामिल किया गया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त है लेकिन इसके एडवांस पैकेज के लिए आपको भुगतान करना पड़ेगा। प्लेस्टोर पर इसे 100 मिलियन लोगों ने डाऊनलोड किया है। इसे 4.5 स्टार मिले हैं।


साइन्स 360 (Science 360)

National Science Foundation के द्वारा इस ऐप का निर्माण किया गया है। इस ऐप में साइंस और इंजीनियरिंग की चीजों को इमेज और वीडियो के द्वारा बच्चों को समझाते हुए उनको शिक्षा प्रदान की जाती है। इस ऐप में मौजूद शैक्षणिक-सामग्री के बारे में दुनिया भर के वैज्ञानिक रिसर्च करते हैं, उसके बाद इस पर इस पर अपलोड किया जाता है। हर हफ्ते इस इस ऐप को अपडेट भी किया जाता है। साइंस 360 आपके बच्चे के लिए एक बेहतरीन ऐप है। इस ऐप को प्लेस्टोर से 500 मिलियन लोगों ने डाऊनलोड किया है। इसे 4.7 स्टार मिले हैं और यह ऐप साइज़ में 42 MB का है।

इसे भी पढ़ें: Mi Super Sale: शाओमी के स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानिए कीमतें

ड्रैगन बॉक्स (Dragon Box)

ड्रैगन बॉक्स खेल के माध्यम से आपके बच्चों को गणित के छोटे-छोटे सिद्धांत सिखाता है, जिसमें आपके बच्चे को मजा भी आएगा। मैथ की 5 शाखाओं के लिए 5 अलग -अलग ऐप बने हैं, जिसमें अलजेब्रा और ज्योमेट्री को भी स्थान दिया गया है। हम सबको पता ही है कि मैथ ऐसा सब्जेक्ट है जिससे बच्चे सबसे ज्यादा भागते हैं, लेकिन अगर इसको खेल खेल में सिखाया जाए निसंदेह आपके बच्चे मैथ से प्यार करने लगेंगे और मैथ को समझने भी लगेंगे। प्लेस्टोर पर इस ऐप को  10K लोगों ने डाऊनलोड किया है।

क्लास डोजो (ClassDojo) 

क्लास डोजो मुख्य रूप से एक ऐसा ऐप है जो बच्चे के क्लास के सिलेबस को सीखने में और क्लास के लर्निंग एटमॉस्फेयर को समझने में बच्चों की मदद करता है। इस ऐप के जरिए आपका बच्चा अपने टीचर और अपने पैरंट्स के संपर्क में बना रह सकता है। इसमें कोई शक नहीं है कि आपका बच्चा क्लास के माहौल में सीखेगा तो निसंदेह ही वह बेहतर सीख पाएगा और स्कूल जाने से कतराएगा भी नहीं। प्लेस्टोर पर इसे 10 मिलियन लोगों ने डाऊनलोड किया है और इसे 4.3 स्टार मिले हैं। यह 34 MB का है।

इसे भी पढ़ें: साल 2020 में लेना चाहते हैं सस्ते मोबाइल तो यह रहे विकल्प

स्लाइस फ्रैक्शन (Slice Fraction) 

स्लाइस फ्रैक्शन एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से आप अपने बच्चे को फ्रेक्शन आसानी से सिखा सकते हैं। यह मुख्य रूप से 5 से 11 साल तक के बच्चों के बौद्धिक क्षमता के हिसाब से तैयार किया गया है। फ्रैक्शन सीखने के लिए यह एक बेहतरीन ऐप है। प्लेस्टोर पर इसे 100K लोगों ने डाऊनलोड किया है और इसे 4.3 स्टार मिले हैं। यह 49 MB का है।

अब रटने-रटाने वाला जमाना तो रहा नहीं, ऐसे में ये मोबाइल ऐप आपके बच्चे के डेवलपमेंट में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। वैसे भी इस डिजिटल एज में अब स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास अनिवार्य हो गए हैं। तो आप भी इन लर्निंग ऐप्स की मदद से अपने बच्चे की सीखने की प्रवृति को जागृत कीजिये। 

मिथिलेश कुमार सिंह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़