भारत में तेजी से बढ़ रही गेमिंग इंडस्ट्री, USA की गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस में पहली बार इंडिया का पेवेलियन

India gaming industry
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 21 2024 7:16PM

सैन फ्रांसिस्को में गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। खास बात ये है कि इसमें पहली बार भारत का भी पेवेलियन है। ये भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों को दिखाता है। यूएस इंडिय स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के सहयोग से गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस में भारत के पेवेलियन का उद्धाघटन किया गया है।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। खास बात ये है कि इसमें पहली बार भारत का भी पेवेलियन है। ये भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों को दिखाता है। यूएस इंडिय स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के सहयोग से गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस में भारत के पेवेलियन का उद्धाघटन किया गया है। फोरम के अध्यक्ष मुकेश अघी ने बताया कि बारत पेवेलियन का उद्धाटन भारत और अमेरिका के संबंधों में मील का पत्थर है। 

तेजी से बढ़ रही गेमिंग इंडस्ट्री

भारत में गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ रही है। गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस में भारत के पेवेलियन का बुधवार को उद्घाटन किया गया। साथ ही इस दौरान इंडिया गेमिंग मार्केट रिपोर्ट भी जारी की गई। रिपोर्ट् के अनुसार, भारत का गेमिंग मार्केट साल 2023 में 3.1 अरब डॉलर था, जिसके साल 2018 तक 6 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है। कार्यक्रम में सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत के श्रीकर रेड्ड्डी समेत की अन्य अधिकारी भी शामुल हुए। रेड्डी ने कहा कि भारत की डिजिटिल अर्थव्यस्था में काफी संभावनाएं हैं।

इसके अलावा इंडिया गेमिंग मार्केट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अभी ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में एक लोग काम करते हैं। आने वाले दशक में इस सेक्टर में ढाई लाख नौकरियां पैदान होने का अनुमान है। भारत में पिछले साल यानी 2023 में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 88 करोड़ थी, जिसके साल 2028 तक 1.2 डॉलर पहुंचने का अनुमान है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़