ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री से सरकार को हुआ बड़ा फायदा, 5 गुना बढ़ गया GST कलेक्शन

Online gaming
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 23 2024 6:55PM

गेमिंग को कभी केवल एक शौक माना जाता था, लेकिन अब कई गेमर्स इससे अच्छी कमाई करने लगे हैं। गेमिंग अब केवल मनोरंजन का साधन भर नहीं रह गया है। कई लोग इसे अब एक आकर्षक करियर विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। वहीं महिलाएं भी इसमें बिल्कुल पीछे नहीं हैं, इससे सरकार को भी काफी फायदा हो रहा है।

देश में गेमिंग को लेकर लोगों में क्रेज लगातार बढ़ रहा है। गेमिंग को कभी केवल एक शौक माना जाता था, लेकिन अब कई गेमर्स इससे अच्छी कमाई करने लगे हैं। गेमिंग अब केवल मनोरंजन का साधन भर नहीं रह गया है। कई लोग इसे अब एक आकर्षक करियर विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। वहीं महिलाएं भी इसमें बिल्कुल पीछे नहीं हैं, इससे सरकार को भी काफी फायदा हो रहा है। अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में ऑनलाइन गेमिंग से जीएसटी 3,470 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछली तिमाही में कलेक्ट हुए 605 करोड़ रुपये से पांच गुना ज्यादा है। 

हाल ही में HP की गेमिंग लैंडस्केप स्टडी 2023 ने एक रिपोर्ट पेश किया था, जिसमें 15 शहरों के 3000 गेमर्स पर एक सर्वे किया गया था। जिसमें ये पता चला कि 58 प्रतिशत महिलाएं हर हफ्ते 12 घंटे तक का समय गेमिंग पर दे रही हैं। वहीं पुरुषों के लिए ये आंकड़ा 74 प्रतिशत का है। उत्तर भारत में 54 प्रतिशत महिलाएं अब सीरियस गेमिंग कर रही हैं। जबकि पश्चिम भारत में ऐसा करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 74 है। सर्वेक्षण में गेमिंग को लेकर माता-पिता की राय भी सामने आए हैं। कई अभिभावक गेमिंग को एक स्थायी करियर विकल्प के रूप में अपनाने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। दूसरी ओर कई अभिभावकों का मानना है कि गेमिंग कमाई का अच्छा जरिया हो सकता है। 

बता दें कि, उत्तर भारत के 52 प्रतिशत गेमर्स ने बताया कि वो ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं। ये इस बात का सबूत है कि समाज गेमिंग को अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर बनाने का एक अच्छा रास्ता भी मानने लगा है। इसका एक सबसे बड़ा उदाहरण पीएम मोदी द्वारा देश के बड़े गेमिंग इंफ्लूयएंसर्स से मीटअप है। उत्तर भारत के 53 प्रतिशत माता पित इस बात पर असमंजस में हैं कि क्या गेमिंग एक स्थायी करियर विकल्प हो सकता है। साथ ही सर्वे में शामिल 47 प्रतिशत माता-पिता मानते हैं कि गेमिंग अच्छी कमाई का जरिया हो सकता है। 

सरकार की कमाई का जरिया

दरअसल, सरकार इससे कैसे कमाई करती है इसके बारे में हम आपको  बताते हैं। तो मान लीजिए आप लोगों ने 100 रुपये खेलने के लिए ऑनलाइन डिपॉजिट किए तो आपसे 28 फीसदी जीएसटी चार्ज किया जाएगा। अगर आप 100 रुपये लगाकार 200 रुपये जीत गए और आप इस पैसे को निकालते नहीं हैं और फिर से गेमिंग करते हैं तो आपसे दोबारा 28 प्रतिशत जीएसटी नहीं लिया जाएगा। लगभग देश के 40 करोड़ लोग ऑनलाइन गेमिंग का लुत्फ उठाते हैं। ये इंडस्ट्री दुनियाभर में तेजी से ग्रो कर रही है, अले साल यानी 2025 तक गेमिंग इंडस्ट्री के 41 हजार करोड़ पहुंचने के आसार हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़