WhatsApp लाया यूजर्स के लिए एक और बेहतरीन फीचर, चैनल अपडेट में मिला कमाल का ऑप्शन

WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर का नाम Channel Update Vieers है। WABetaInfo ने वॉट्सऐप के इस फीचर की जानकारी देते हुए इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। वॉट्सऐप का ये नया फीचर्स यूजर्स को ये भी बताएगा कि चैनल अपडेट को कितने लोगों ने देखा है।
WhatsApp में लगातार नए फीचर्स की एंट्री हो रही है। इसी कड़ी मं कंपनी अब एक और नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है। WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर का नाम Channel Update Vieers है। WABetaInfo ने वॉट्सऐप के इस फीचर की जानकारी देते हुए इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। वॉट्सऐप का ये नया फीचर्स यूजर्स को ये भी बताएगा कि चैनल अपडेट को कितने लोगों ने देखा है।
इससे चैनल ओनर को ऑडियंस एंगेजमेंट के बारे में जरूरी डेटा मिलता है। इस फीचर को सबसे पहले WhatsApp बीट फॉर एंड्रायड 2.23.24.15 में देखा गया था। WhatsApp के अनुसार कंपनी इस फीचर को अब वॉट्सऐप वेब बीटा के लिए भी लाने की तैयारी कर रही है।
शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप इस फीचर को देख सकते हैं। नया फीचर चैनल ओनर्स को अपडेट्स की परफॉर्मेंस की जानकारी देगा। इसमें यूजर्स को मैसेज बबल के अंदर हर चैनल अपडेट के व्यूअर्स की संख्या दिखेगी, ताकि चैनल ओनर्स को ऑडिएंस एंगेजमेंट के बारे में पता चलते रहे।
ये फीचर उन यूजर्स के व्यूज को भी काउंट करेगा, जिन्होंने चैनल को फॉलो करने की बजाय केवल सर्च किया होगा। नया फीचर चैनल ओनर्स को अपडेट की क्वॉलिटी को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही ये फीचर उन बिजनेस और ऑर्गनाइजेशन्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है, जो वॉट्सऐप चैनल का यूज मार्केटिंग टूल के तौर पर करते हैं।
वॉट्सऐप का लेटेस्ट फीचर चैनल अपडेट को देखने वाले व्यूअर्स की प्राइवेसी को भी मेनटेन रखेगा। WABInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप चैनल ओनर्स को केवल अपडेट देखने वाले व्यअर्स की संख्या का पता चलेगा। चैनल ओनर अपडेट व्यू करने वाले यूजर्स का नाम और फोन नंबर नहीं देख पाएंगे। कंपनी इस नए फीचर को कैसे रोलआउट करेगी इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। वेब क्लाइंट के लिए आने वाले इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है। कंपनी आने वाले अपडेट्स में इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।
अन्य न्यूज़














