Offbeat Destinations for Monsoon: भीड़भाड़ से दूर सुकून की तलाश? Meghalaya और Arunachal के इन गांवों में लें आनंद

मानसून के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत के मावल्यान्नॉन्ग, खोनोमा और जीरो वैली जैसे ऑफबीट गांव प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं। ये गंतव्य न केवल पारिस्थितिक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं बल्कि भीड़भाड़ से दूर शांति चाहने वाले पर्यटकों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। पर्यटन के इन केंद्रों की यात्रा के लिए उचित सुरक्षा मानकों और स्थानीय नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
आजकल युवाओं में घूमने-फिरने का चलन काफी बढ़ गया है। लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर किसी शांत प्लेस को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। मानसून के समय हर कोई हरियाली से भरपूर, बादल, झरने और सुकून हो वाली जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। इस बार आप बरसात के समय भारत के कुछ खूबसूरत गांव को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इस मौसम में यहां पर पहाड़ हरे रंग को हे जाते हैं, बादल घरों के बीच से गुजरने नजर आते हैं और हर तरफ आपको ताजगी का माहौल देखने को मिलता है। इस बार आप भी इन जगहों का आनंद जरुर लें। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं मेघालय का मावल्यान्नॉन्ग, नागालैंड का खोनोमा और अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली आपके लिए सबसे बेहतरीन रहने वाली है। आइए आपको बताते हैं इन तीन गांवों में ऐसा क्या खास है,जो आपको मानसून के समय जरुर विजिट करना चाहिए।
मावल्यान्नॉन्ग (मेघालय)
आपको बताते चलें कि मेघालय का मावल्यान्नॉन्ग गांव अपनी साफ-सफाई के लिए दुनियाभर में काफी फेमस है। इसकी गिनती एशिया के सबसे साफ गांव में मानी जाती है। यहां पर रहने वाले सभी लोग इस गांव को हमेशा साफ रखते हैं। बरसात के मौसम में चारों तरफ हरियाली छा जाती है। पेड़-पौधे, फूल और बारिश से धुले रास्ते गांव की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। यहां आप इन जगहों पर विजिट कर सकते हैं-
- लिविंग रुट ब्रिज
- बांस से बना स्काई व्यू पॉइंट
- छोटे-छोटे झरने
- खासी गांव की लाइफस्टाइल
खोनोमा (नागालैंड)
अगर आप नेचर लवर हैं, नागालैंड के खोनोमा गांव में जरुर विजिट करें। यहां की नेचुरल ब्यूटी और पर्यावरण संरक्षण बेहद लोकप्रिय है। बता दें कि, इसे भारत के पहले ग्रीन विलेज में गिना जाता है। बरसात के समय यहां पर सीढ़ीदार वाली खेती, पहाड़ और जंगल के काफी खूबसूरत नजर आते हैं। बादलों से घिरे पहाड़ भी इस गांव की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। यहां पर इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- गांव में पैदल वॉक करना
- सीढ़ीदार खेत देखना
- लोकर नागा कल्चर को करीब से देख सकते हैं
- नेचर वॉक और बर्ड वॉचिंग
जीरो (अरुणाचल प्रदेश)
मानसून के समय अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली में घूमने का प्लान जरुर बनाएं। यह जगह अपनी नेचुरल ब्यूटी और अपतानी जनजाति की अनोखी कल्चर के लिए जानी जाती है। इधर मानसून के समय काफी खूबसरत लगता है। बरसात के समय धान के खेत, पहाड़ और हल्का कोहरा मिलकर ऐसा नजारा बनाते हैं, जिसे देखकर मन एकदम खुश ही हो जाती है। यहां आप क्या-क्या कर सकती हैं-
- हरे-भरे धान के खेतों को देख सकती हैं
- अपतानी जनजाति के पारंपरिक गांव को एक्सप्लोर कर सकती है
- खूबसूरती पहाड़ी रास्ते
- यहां लोकल बाजार और खाने का जायका लेना
मानसून के समय इन गांव में यात्रा करने से पहले जानें जरुरी बातें
- बरसात से बचने के लिए रेनकोट और बढ़िया क्वालिटी की छतरी साथ रखें।
- इस दौरान फिसलन ज्यादा हो सकती है, इसलिए मजबूत ग्रिप वाले शूज ही पहनें।
- मौसम का अपडेट देखकर ही ट्रिप प्लान करें।
- वहां के नियमों का पालन जरुर करें।
- दरअसल, पहाड़ी इलाकों में शाम जल्दी हो जाती है, इसलिए समय का भी ध्यान जरुर रखें।
- प्लास्टिक या कचरा कहीं भी ने फेंकें, ताकि इन गांवों के सुंदरता बनीं रहे।
अन्य न्यूज़













