Mahashivratri 2024: सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर घूमें 4 दिन के लिए, इस तरह से बनाएं प्लान

best places to visit on mahashivratri in india
unsplash

महाशिवरात्रि आने ही वाली है महाकाल के भक्त, अगर कहीं जाने की सोच रहे हैं तो आप इन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हो। यह देश की सबसे खूबसूरत धर्मिक स्थल। महाशिवरात्रि के अवसर पर 7 मार्च से लेकर 10 मार्च तक धूमने का मजा लें सकते हैं। इसके लिए आपको बस 7 और 11 मार्च की छुट्टी लेनी पडे़गी।

आमतौर पर होता है जब आप कहीं घूमने का प्लान बनाते हो, तो लंबी छुट्टी का इंतजार करते हो। लेकिन समय नहीं मिलने पर बना हुआ प्लान भी कैंसिल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप महाशिवरात्रि के मौके पर घूमने का मजा ले सकते हैं। अगर आप महाशिवरात्रि के अवसर पर 7 मार्च से लेकर 10 मार्च तक धूमने का मजा लें सकते हैं। इसके लिए आपको बस 7  और 11 मार्च की छुट्टी लेनी पडे़गी।

महाशिवरात्रि में लॉन्ग वीकेंड पड़ने वाला है

- 7 मार्च -( गुरुवार को ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं)

-8 मार्च - ( महाशिवरात्रि की छुट्टी)

-9 मार्च- ( शानिवार की छुट्टी)

-10 मार्च- ( रविवार की  छुट्टी)

-11 मार्च- (सोमवार को ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं)

इस तरह से आप 7 से 11 मार्च में से किसी एक दिन छुट्टी लेकर आराम से 4 दिन घूम सकते हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर इन जगहों पर घूमने जाए

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व काफी महत्व है। इस दिन भोले नाथ की शादी माता पार्वती से हुई हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर दक्षिण से लेकर पूर्व और उत्तर से लेकर पश्चिम में भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 8 मार्च को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर आप इन जगहों पर घूम सकते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन, मध्य प्रदेश

यह मुख्य रूप से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मनाया जाता है। विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योर्तिलिंगों में यह भी शामिल है। इस पर्व को क्षिप्रा नदी के तट पर मनाया जाता है। महाकाल मंदिर से जुड़ी एक प्रचलित लोककथा के अनुसार, दुशाण नामक एक राक्षस ने अवंती के निवासियों पर अत्याचार किया था। तब भगवान शिव जमीन से प्रकट हुए और राक्षस को हराया। फिर, अवंती के लोगों की इच्छा के अनुसार, शिव ने यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थायी निवास बनाया। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां दर्शन करने जा सकते हैं।

नीलकंठ महादेव मंदिर, हरिद्वार, उत्तराखंड

महाशिवरात्रि के दौरान कई भक्तों द्वारा दर्शन किए जाते है, यह स्थान अपने घाटों के लिए जाना जाता है। इस खूबसूरत शहर में ऐसे कई फेमस शिव मंदिर हैं, जिनका आप दर्शन कर सकते हैं। भगवान शिव के दर्शन करने के बाद आप ऋषिकेश में एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही पहाड़ो का सुकुन लें सकते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भारत का सबसे लोकप्रिय मंदिर हैं। जो भारत में स्थापित 12 ज्योतिर्लिगों में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद, नाव का मजा ले सकते है। इसके साथ ही गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं।

भूतनाथ मंदिर, मंडी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का एक छोटे से शहर मंडी में, महाशिवरात्रि मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। मंडी का भूतनाथ मंदिर इस उत्सव की मेजबानी करता है। लोक कथा के अनुसार, लगभग 5 शताब्दी पहले, मंडी के शाही परिवार ने एक सप्ताह तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेले के आयोजन की परंपरा शुरू की थी। इस मेले पर अब न केवल भारतीय संत, बल्कि पर्यटकों की भी नजरें टिकी हुई हैं। इस खास मौके पर आप मंडी, हिमाचल प्रदेश घूम सकते हैं। यहां पहाड़ो का सुदर नजारा भी देख सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़