दुनिया की सबसे ख़तरनाक और डरावनी सीढ़ियां जिन पर चढ़ाई करना है बहुत रोमांचक

 scariest stairs
Google common license

ज़्यादातर तीर्थस्थल ऐसी जगहों पर स्थित है जहां लोगों को अपनी मुरादें पूरी करने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। लोग भगवान के प्रति अपनी आस्था दिखानें के लिए भी सीढ़ियों की यात्रा पूरी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ये सीढ़ियां अज़ीबो गरीब या डरावनी हो तो क्या होगा। आइये जानते है दुनिया की कुछ ऐसी ही अजीबो गरीब और डरावनी सीढ़ियों के बारें में

सीढ़ियों से हम सबका आना-जाना तो रोज़ ही होता है लेकिन हम कभी सीढ़ियों की बनावट पर गौर भी नहीं करते। हमारे देश में ज़्यादातर हिन्दू तीर्थस्थल ऐसी जगहों पर स्थित है जहां लोगों को अपनी मुरादें पूरी करने के लिए भी सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। लोग भगवान के प्रति अपनी आस्था दिखानें के लिए भी सीढ़ियों की यात्रा पूरी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ये  अज़ीबो गरीब हो तो, या डरावनी हो तो क्या होगा। आइये जानते है दुनिया की कुछ ऐसी ही अजीबो गरीब और डरावनी सीढ़ियों के बारें में 

अंगकोरवाट मंदिर की सीढ़ियां  

अंगकोरवाट मंदिर का नाम तो हम सबने ही सुना है लेकिन क्या आपने यहाँ की सीढ़ियों के बारें में सुना है। दोस्तों ये सीढ़ियां 70 प्रतिशत झुकी हुयी है। इन सीढ़ियों पर चढ़ने या उतरने के लिए आपको रस्सियों का सहारा लेना पड़ता है। कहते है कि यह सीढ़ियां लोगो को यह बताती है की स्वर्ग की सीढ़ियों पर चढ़ना भी इतना ही मुश्किल है। यह भगवान विष्णु का सबसे बड़ा मंदिर है और कम्बोडिया में स्थित है। 

बाटू की गुफायें 

मलेशिया के गोम्बैक जिले में स्थित हैं बाटू की गुफाएं। ये गुफाएं चूना पत्थर की एक पहाड़ी पर स्थित हैं। इन गुफाओं के अलावा यहां मंदिरों की शृंखलायें मौजूद हैं। इस पहाड़ी से होकर बाटू नदी बहती है। इसी कारण इसे बाटु की गुफायें कहते है इन गुफाओं में भगवान मुरुगन की विशाल मूर्ति स्थित है, जिसके दर्शन के लिए गुफा के अंदर 50 सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: देश की सबसे स्लो ट्रेन, रफ़्तार है इतनी धीमी जानकर चौंक जाएंगे

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी

स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी न्यूयॉर्क हार्बर में स्थित है। यहां तांबे की एक विशाल मूर्ति है जिसकी ऊंचाई 305 फुट है। 22 मंज़िला इस मूर्ति के टॉप तक पहुंचने के लिये 354 घुमावदार सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। 


फ्लोरली की सीढ़ियां

नॉर्वे फ्लोरली दुनिया की सबसे ऊंची सीढ़ियां है। यहां कुल 4,444 सीढ़ियां है जिनकी ऊंचाई 2,427 फ़ीट है। ये सीढ़ियां पत्थर की नहीं बल्कि लकड़ी से बनी हुयी है।

माउन्ट हुशन की सीढ़ियां 

इन सीढ़ियों को स्वर्ग की सीढ़ियां कहा जाता है। अब तक कोई भी इन सीढ़ियों की गिनती नहीं कर पाया है। ये सीढियाँ चाइना में स्थित है। इन सीढ़ियों के टॉप पर पहुंचने पर आपको स्वर्ग का नज़ारा देखने को मिलता है। आपको ऐसा लगेगा जैसे स्वर्ग आस-पास ही है।

हाइकु स्टेयर्स 

इन्हे 'जन्नत की सीढ़ियां’ भी कहा जाता है ये लकड़ी की बनी हुयी है। यहां कुल 3922 सीढ़ियां बनी हुयी है।1987 के बाद इन सीढ़ियों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया, लेकिन हाइकर्स अभी भी इस पर चढ़ाई करते दिख जाते हैं। ये अमेरिका में स्थित है।

इसे भी पढ़ें: आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आकर यहां की मार्केट का आनंद उठाएं

तेहांग की सीढ़ियां 

तेहांग की सीढ़ियां चाइना में स्थित है। तेहांग सीढ़ियों की ऊंचाई 300 फीट है। सीढ़ियों पर चढ़ाई करने के लिए आपको फिजिकली एकदम फिट होना पड़ेगा। साठ साल से कम उम्र के लोग ही इन सीढ़ियों पर चढ़ाई कर सकते है। 

इंका सीढ़ियां, पेरू 

ये सीढ़ियां पेरू के मांचू पिचू की पहाड़ियों में स्थित है। यह सीढ़ियां ग्रेनाइट की बनी हुयी है और काफी फिसलन भरी है। इनकी ऊंचाई 600 फीट से ज्यादा है। यहां रोज 400 से ज्यादा पर्यटक चढ़ाई के लिए आते है। 

पाइलोन डेल डियाब्लो वाटरफॉल

ये सीढ़ियां झरनों के साथ सटी हुयी है जिसके कारण इन सीढ़ियों पर बहुत फिसलन होती है। इसलिए इन पर सावधानी से चढ़ना-उतरना होता है। 


हाफ डोम, केबल रूट 

यह सीढ़ियां कैलिफोर्नियां में है और इन पर चढ़ाई करने के बारें में आप सोच भी नहीं सकते है यहां 400 से अधिक सीढ़ियां मौजूद हैं। आपको यहां पहाड़ों पर भी चढ़ना पड़ता है यहां लगभग सात-मील (वन-वे) ऑल-इनलाइन हाइक हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़