Goa Tourism Statistics: आबादी से 6 गुना ज्यादा सैलानी, गोवा में आखिर क्यों उमड़ रही Tourists की भारी भीड़?

गोवा की 16 लाख की जनसंख्या के मुकाबले सालाना एक करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन राज्य के पर्यटन आधारित आर्थिक ढांचे की सफलता को रेखांकित करता है। नाइटलाइफ़, वाटर स्पोर्ट्स और विशिष्ट खान-पान जैसे कारक इस छोटे से भौगोलिक क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर एक अनिवार्य गंतव्य के रूप में स्थापित करते हैं। सांख्यिकीय विश्लेषण के अनुसार, घरेलू और विदेशी पर्यटकों की बढ़ती भागीदारी गोवा के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती और अवसर दोनों है।
बीच पर घूमने की बात आती है, तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है। असल में गोवा भारत के एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है, जहां की पॉपुलेशन से ज्यादा हर साल यहां पर टूरिस्ट घूमने आते हैं। क्षेत्रफल के मुताबिक, गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। यहां पर सिर्फ 2 जिले हैं, एक उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा।
दरअसल, गोवा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार गोवा का कुल क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है। वास्तव में गोवा इतना बड़ा नहीं लेकिन हर साल यहां पर पर्यटक इससे ज्यादा आते हैं। वहीं, पिछले सालों की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर हर साल पर्यटकों की आने की संख्या बढ़ी है। चलिए आपको इस लेख में पर्यटकों के आने की संख्या के बारे में बताते हैं।
हर साल कितने लोग आते हैं गोवा में घूमने?
गोवा पर्यटन की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, पिछले 5 से 6 सालों में यहां पर पर्यटकों की संख्या भारी इजाफा देखा है। पहले यह संख्या कम थी, लेकिन साल 2019 से यहां पर पर्यटकों की संख्या अधिक हो गई है। आइए आपको इस रिपोर्ट में अंतर बताते हैं-
- गौरतलब है कि पिछले साल 2025 में गोवा में घूमने के लिए 1,02,84,608 घरेलू पर्यटक और 5,17,802 विदेशी पर्यटक आए, जिससे कुल पर्यटकों की संख्या 1,08,02,410 रही।
- खासतौर पर गोवा में पर्यटकों की घूमने की संख्या में कभी कम और कभी ज्यादा देखी गई है। साल 2026 में 68,95,234 घरेलू और 8,90,459 विदेशी पर्यटक आए, जिससे टोटल आकड़ा 77,85,693 रहा।
- इससे पहले साल 2018 और 2019 में पर्यटकों की संख्या और बढ़ी और 80,15,400 और 80,64,400 तक पहुंची है।
- साल 2025 में पर्यटकों की भीड़ इतनी थी कि संख्या 1 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि गोवा में पॉपुलेशन करीब 16 लाख के करीब है।
क्यों यहां घूमने आते हैं पर्यटक?
गोवा की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां की नाइट लाइफ। यहां पर आने वाले पर्यटकों को एकदम खुला वातावरण मिलता है। रात भर चलने वाली पार्टी और पूरी रात बीच के किनारे बैठकर आराम करना। दरअसल, बागा, कलंगुट, पालोलेम, अंजुना और कैंडोलिम बीचों पर कुछ ज्यादा शानदार माने जाते है। यहां की नाइट लाइफ और बीच पार्टियां हर किसी को आकर्षित करती है।
- यहां पर तरह-तरह की वॉटर एक्टिविटी करने का श्रेष्ठ मौका मिलता है।
- गोवा का सबसे फेमस है यहां का टेस्टी सी-फूड, फिश करी और प्रॉन डिशेज, जिसको आप खूब खा सकते हो।
- मॉनसून के समय यहां पर सुंदर नजारा देखने को मिलता है। हर तरफ हरियाली और झरने का नजारा और भी सुंदर हो जाता है।
अन्य न्यूज़














