आप दिल्ली-NCR के करीब रहते हैं तो मनाएं इन जगहों पर अपना वीकेंड

If you live near Delhi-NCR then celebrate your weekend at these places

बच्चों के एक्जाम्स खत्म हो गए हैं और मौसम भी अच्छा है। ऐसे में अगर दिल्ली-एनसीआर के निवासी हैं तो आपके आस-पास घूमने के लिए कई टूरेस्ट प्लेस हैं। तो आइए हम आपको वीकेंड पर जाने के लिए मनभावन स्थलों के बारे में कुछ जानकारी देते हैं।

बच्चों के एक्जाम्स खत्म हो गए हैं और मौसम भी अच्छा है। ऐसे में अगर दिल्ली-एनसीआर के निवासी हैं तो आपके आस-पास घूमने के लिए कई टूरेस्ट प्लेस हैं। तो आइए हम आपको वीकेंड पर जाने के लिए मनभावन स्थलों के बारे में कुछ जानकारी देते हैं।

हरिद्वार 

दिल्ली से 222 किमी दूर स्थित हरिद्वार का धार्मिक महत्व भी है। इसे धर्म की नगरी भी कहा जाता है। लाखों लोग यहां मोक्ष पाने की आस ले कर आते हैं। हरिद्वार में गंगा नदी, हर की पौड़ी, मनसा देवी मंदिर, माया देवी शक्तिपीठ है जिसके दर्शन के लिए लोग आतुर रहते हैं। हरिद्वार का मनभावन माहौल आपका मन खुश कर देगा। यहां हर की पौड़ी में होने वाली गंगा आरती भी प्रसिद्ध है। यहां मूर्तियों और पत्थरों की खरीददारी भी कर सकते हैं। हरिद्वार में अगर खाने-पीने की बात की जाए तो यहां केवल शाकाहारी खाना ही मिल सकता है। मांसाहारी खाने पर हरिद्वार में प्रतिबंध है। यहां उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय प्रकार का खाना आसानी से उपलब्ध होता है।

   

सोनीपत 

सोनीपत हरियाणा राज्य में स्थित एक छोटा सा जिला है। यह जिला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का ही हिस्सा है। दिल्ली से 40 किमी होने के कारण घूमने के लिए अच्छी जगह साबित हो सकता है। आप सोनीपत रोड और ट्रेन दोनों से जा सकते हैं। दिल्ली से सोनीपत जाने के लिए ट्रेन भी अच्छा माध्यम है जिससे आप आरामदेह यात्रा से सोनीपत पहुंच जाएंगे। सोनीपत में घूमने के लिए अब्दुला नसरूद्दीन की मस्जिद और किज्जर मकबरा अच्छी जगह है। यहां बाबा धाम नाम का मंदिर भी है जहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। खाने –पीने के लिए पिंड बलूची, मुर्थल हवेली, मुर्थल ढाबा, प्यारे के पिंड जैसे अच्छे रेस्टोरेंट है जिसका लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां बारिस्ता और कैफे काफी डे का भी मजा ले सकते हैं।  

   

ऋषिकेश 

ऋषिकेश को गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ का प्रवेश द्वार कहा जाता है। दिल्ली से 238 किमी दूरी पर स्थित ऋषिकेश मनोहर दृश्यों के लिए जाना जाता है। दिल्ली से ऋषिकेश जाने के लिए आप ट्रेन और सड़क से जान सकते हैं। अगर हवाई यात्रा से जाना चाहते हैं तो जौली ग्रांट हवाई अड्डा इसका नजदीकी हवाई अड्डा है। देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध ऋषिकेश राम झूला और लक्ष्मण झूला के लिए जाना जाता है। इसके अलावा त्रिवेणी घाट और नीलकंठ महादेव मन्दिर भी प्रसिद्ध है। 

मथुरा-वृंदावन

उत्तर प्रदेश में मौजूद मथुरा-वृंदावन दिल्ली से 200 किमी दूरी स्थित है। श्रीकृष्ण के रूप प्रसिद्ध मथुरा-वृंदावन मंदिरों और घाटों के लिए जाना जाता है। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर विशेष रूप से जाना जाता है। इसके अलावा यहां रंग मंदिर और निधिवन भी देखने लायक है। इसके अलावा मथुरा जाकर आप मथुरा-वृंदावन के परम्परागत व्यंजनों का भी मजा ले सकते हैं। 

कुरुक्षेत्र 

कुरुक्षेत्र हरियाणा राज्य में स्थित एक एतिहासिक शहर है। दिल्ली से 156 किमी दूर मौजूद कुरुक्षेत्र एक दर्शनीय स्थल है। घूमने के लिए यहां ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर, पिहोवा, श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर प्रमुख स्थल है। 

चंडीगढ़

भारत के पहले नियोजित शहर के नाम से मशहूर चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है। दिल्ली से 244 किमी दूर स्थित चंडीगढ़ सड़क और रेल मार्ग के जरिए जाया जा सकता है। इसके लिए आप हवाई यात्रा का भी प्रयोग कर सकते हैं। चंडीगढ़ में सुखना झील, राक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना वन्यजीव अभयारण्य दर्शनीय स्थल हैं।

प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़