Travel Tips: Micro Vacation के लिए Lansdowne और Almora हैं युवाओं की पहली पसंद, देखें Travel List

अगर आप भी घर पर छुट्टी बिताते-बिताते बोर हो गए हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप दो दिनों की ट्रिप को यागदार बना सकते हैं।
इन दिनों माइक्रो वेकेशन लोगों के घूमने का पसंदीदा तरीका बन गया है। खासकर जेन जी लोग इस वेकेशन को काफी पसंद करते हैं। वहीं उन लोगों की तादाद भी अधिक है, जो 5 दिन ऑफिस में काम करते हैं। वहीं 2 दिन का वीक ऑफ मनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर पर छुट्टी बिताते-बिताते बोर हो गए हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप दो दिनों की ट्रिप को यागदार बना सकते हैं।
जानें क्या है माइक्रो वेकेशन
बता दें कि माइक्रो वेकेशन एक छोटा हॉलिडे है। जिसमें 24 से 72 घंटों यानी 2 से 3 दिन की ट्रिप शामिल होती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह कौन सी जगहें हैं, जहां पर माइक्रो वेकेशन को यादगार और मजेदार बनाया जा सकता है। अगर आप 2 से 3 दिन की एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर रहे हैं। आप इन जगहों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: IRCTC Thailand Tour Package: मात्र 55 हजार में घूमें बैंकॉक और पटाया, जानें फ्लाइट से लेकर होटल तक की Full Details
लैंसडाउन
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित लैंसडाउन भी 2-3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट है। यह दिल्ली से करीब 258 किमी है। यहां पर आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ तारकेश्वर महादेव मंदिर, भुल्ला ताल, दरवान सिंह संग्रहालय, वॉर मेमोरियल और सेंट मैरी चर्च आदि एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कुफरी
हिमाचल प्रदेश में स्थित कुफरी शिमला से करीब 20 किमी दूर है। दिल्ली से यहां पहुंचने में करीब 7 से 8 घंटे का समय लगता है। क्योंकि यह जगह शिमला से थोड़ी ऊंचाई पर है, इसलिए ज्यादा ठंडी है। यहां पर आप फागू, कुफरी फन वर्ल्ड, महाशू पीक और हिमालयन नेचर पार्क आदि घूम सकते हैं।
नीमराना
राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर नीमराना है। यहां पर आने के बाद आपको भीड़ से अलग सुकून का एहसास होगा। यह दिल्ली से 121 किमी की दूरी पर है। यह जगह नीमराना पैलेस के लिए फेमस है। यहां पर आप नीमराना बावड़ी, सरिस्का नैशनल पार्क और तिजारा फोर्ट पैलेस घूम सकते हैं।
रणथंभौर
दिल्ली से रणथंभौर की दूरी करीब 402 किमी है। यह राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में है। यहां पर आप रणथंभौर का किला, त्रिनेत्र गणेश मंदिर और रणथंभौर नेशनल पार्क को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का हिस्सा है, वहीं दूरी की बात करें तो दिल्ली से इसकी दूरी करीब 364 किमी है। यहां पर आप जागेश्वर धाम, बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी, कसर देवी मंदिर और जीरो प्वाइंट आदि को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़















