Lepchajagat में WBFDC लॉज और Homestay से निहारें Kanchenjunga, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट

Kanchenjunga Viewpoint
AI Image

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में करीब 7,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित लेपचाजगत एक खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। घने देवदार के जंगलों से घिरा यह गांव कंचनजंगा के शानदार नजारों, दुर्लभ पक्षियों और किफायती होमस्टे के लिए प्रसिद्ध है। यहां नजदीकी बागडोगरा एयरपोर्ट या न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से टैक्सी लेकर आसानी से पहुंचा जा सकता है।

हर कोई शहर के शोर-शराबे और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच किसी ऐसी जगह जाना पसंद करता है, जहां पर ताजी हवा और सुकून भरे पल बिता सकें। ऐसे में अगर आप भी अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कुछ दिन प्रकृति के बीच सुकून के बिताना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी। दरअसल, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग जिले में समुद्र तल से करीब 7,000 फीट की ऊंचाई पर बसा एक छोटा सा गांव लेपचाजगत है। जहां पर आप घूमने के लिए जा सकती हैं।

खूबसूरत हिल स्टेशन है लेपचाजगत

बांज और देवदार के घने जंगलों से घिरा हुआ लेपचाजगत एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस गांव की खासियत यह है कि आप यहां पर आसानी से होमस्टे या वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के लॉज की बालकनी से कंचनजंगा की बर्फ से ढकी खूबसूरत चोटियों को देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: October Long Weekend: Dussehra पर Kolkata और Ayodhya जाएं या Tiger Reserve में करें Jungle Safari

यहां के खूबसूरत नजारे आपको कुछ दिन यहां और रुकने के लिए मजबूर कर देंगे। लेपचाजगत चारों ओर से ऊंचे-ऊंचे देवदार और ओक के पेड़ों से घिरा हुआ है। ऐसे में सुबह के समय हल्की धुंध और पेड़ों के बीच से आती धूप आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी।

बर्ड वाचिंग वालों के लिए स्वर्ग

अगर आपको भी बर्ड वाचिंग का शौक है, तो यह जगह आपके लिए जन्नत से कम नहीं है। लेपचाजगत में आपको रूफस-सिबियों और फायर-टेल्ड सनबर्ड जैसी दुर्लभ प्रजातियों के कई हिमाचली और पहाड़ी पक्षी देखने को मिलेंगे। जंगलों के सन्नाटे के बीच सुबह-सुबह पक्षियों की चहचहाहट आपका दिन बना देगी।

बजट-फ्रेंडली स्टे और पहाड़ी खाना

दार्जिलिंग जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों की तुलना में लेपचाजगत में आपको बजट में स्टे के बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां स्थानीय लेपचा समुदाय द्वारा ज्यादातर होमस्टे चलाए जाते हैं। यहां पर स्टे के साथ-साथ शुद्ध और स्वादिष्ट पहाड़ों वाला खाना मिलेगा। इस दौरान आपको लेपचा जनजाति की परंपराओं, संस्कृति और उनके जीवन को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

ऐसे पहुंचे लेपचाजगत गांव

लेपचाजगत जाने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 'बागडोगरा' है, जोकि 75 किमी की दूरी पर है।

वहीं यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन 'न्यू जलपाईगुड़ी' है, जो करीब 80 किलोमीटर दूर है।

रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से आप लेपचाजगत के लिए सीधी प्राइवेट टैक्सी या शेयरिंग कैब कर सकती हैं।

रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट के बाहर से आपको लेपचाजगत के लिए सीधी प्राइवेट टैक्सी या शेयरिंग कैब आसानी से मिल जाएंगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़