Jharkhand Travel Guide: नेतरहाट के Sunset और Sunrise का जादू, आखिर क्यों कहते हैं इसे 'Nature' का स्वर्ग?

झारखंड के लातेहार जिले में स्थित नेतरहाट अपनी भौगोलिक ऊंचाई और शांत वातावरण के कारण छोटानागपुर की रानी के रूप में पहचाना जाता है। यह हिल स्टेशन मैगनोलिया प्वाइंट के सूर्यास्त और घाघरी जलप्रपात जैसे आकर्षणों के माध्यम से पर्यटकों को मुख्यधारा के हिल स्टेशनों से अलग एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है।
घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों की ट्रिप की प्लानिंग हमेशा बनीं रहती है। भारत में ऐसी कई जगहें जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। घूमने की जब बात आती है, तो लोग हमेशा शिमला, मनाली, जयपुर, ऋषिकेश, मसूरी और अब तो लेह लद्दाख जाते हैं। हालांकि, लोगों को यह नहीं पता भारत विविधता से सपन्न है, यहां पर कई ऐसी जगहे जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं। तो चलिए आपको बताते हैं झारखंड के नेतरहाट के बारे में, जो किसी जन्नत से कम नहीं है।
झारखंड का नेतरहाट
झारखंड में रांची से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेतरहाट एक ऐसा हिल स्टेशन है जो मन को खुशी और सुकून के लिए सबसे बेस्ट है। असल में इस हिल स्टेशन का यह नाम नेचर ब्यूटी की वजह से दिया गया है। यह लातेहार जिले में समुद्रतल से करीब 1128 मीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह की हरियाली और शांत वातावरण देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वैसे यह स्थान छोटानागपुर की रानी के नाम से भी लोकप्रिय है।
सनराइज और सनसेट के लिए फेमस
खासकर नेतरहाट सनराइज और सनसेट के लिए बेहद फेमस है। यदि आप सनसेट का नजारा देखना चाहते हैं, तो आप मैगनोलिया प्वाइंट की तरफ रुख करें क्योंकि यहां से सबसे खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इस जगह को लेकर अंग्रेज लड़की मैगनोलिया और स्थानीय आदिवासी चरवाहे की अधूरी लव स्टोरी भी काफी पॉपुलर है। हालांकि, इस लव स्टोरी का कोई प्रमाण नहीं है।
नेतरहाट में घूमने लायक जगहें
नाशपाती बागान
इस हिल स्टेशन में आपको खूबसूरत हरे-भरे पहाड़ और बहते हुए झरने देखने को मिल जाएंगे। नाशपाती का बागान भी इस खूबसूरती को बढ़ाते हैं।
अपर और लोअर घाघरी वॉटरफॉल
प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बेहद सुंदर है। यहां पर आपको एकदम शांत और छायादार वातावरण देखने को मिलेगा। सुकून से समय बिताने के लिए यह जगह बेहतरीन है और आपको यहां पर वॉटरफॉल देखने को मिल जाएगा।
अन्य न्यूज़














