यह रहे हिमाचल प्रदेश के मन मोह लेने वाले पयर्टन स्थल

Top Places To Visit In Himachal Pradesh
अनु गुप्ता । Apr 19 2018 3:16PM

हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही सुन्दर और मनमोहक पर्वतीय राज्य है। यहाँ फैली हिमालय पर्वत श्रृंखला, देवदार के हरे भरे जंगल, सेब के बागीचे, बर्फ से ढकी चोटियां और लहराती नदियाँ यहाँ की सुन्दरता को और भी बढ़ा देती हैं।

हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय में स्थित भारत का एक बहुत ही सुन्दर और मनमोहक पर्वतीय राज्य है। यहाँ फैली हिमालय पर्वत श्रृंखला, देवदार के हरे भरे जंगल, सेब के बागीचे, बर्फ से ढकी चोटियां और लहराती नदियाँ यहाँ की सुन्दरता को और भी बढ़ा देती हैं। हिमाचल में कई आकर्षक और खुबसूरत हिल स्टेशन हैं जिनमें से कुछ प्रमुख और विशेष स्थलों के बारे में हम यहाँ बता रहे हैं।

डलहौज़ी- डलहौज़ी हिमालय में छह हज़ार से नौ हज़ार फीट की ऊंचाई पर स्थित है, यहाँ पर आपको पुरानी दुनिया की कई आसाधारण चीज़ें देखने को मिलेंगी। यहाँ काठ, पात्रे, लोग, तेहरा और बरकोटा नाम की पांच पहाड़ियां भी हैं। पहले कभी न देखे फूल, तेज़ बहते झरने और लम्बे लम्बे हरे घास के मैदान यहाँ धरती पर स्वर्ग होने का अहसास दिलाते हैं, बर्फ से ढका हुआ धोलाधार पर्वत भी यहाँ से साफ़ दिखाई पड़ता है।

शिमला- हिमाचल प्रदेश की राजधानी और यहाँ का सबसे मशहूर पर्यटक स्थल है शिमला। हिमाचल की यात्रा पर जायें और शिमला नहीं घूमें ये तो हो ही नहीं सकता, शिमला में आपको चारों ओर हिमालय पर्वत की चोटियां देखने को मिलेंगी, यहाँ का मौसम भी जायदातर सुखद ही रहता है जिससे यहाँ काफी बड़ी संख्या में पर्यटक आना पसंद करते हैं।

कुल्लू- कुल्लू घाटी को देवताओं की घाटी माना जाता है। गर्मी के दिनों में ज्यदातर पर्यटक यहाँ आना पसंद करते हैं कुल्लू की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ का हस्तशिल्प है। अगर आप भी कुल्लू जाने की सोच रहे हैं तो वहां की सुन्दर पहाड़ियों और ब्यास नदी के आसपास बने हिल रिसोर्ट में जाना नहीं भूलें।

मनाली- मनाली कुल्लू के उत्तर में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है आप यहाँ पर खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा हाईकिंग, राफ्टिंग और ट्रैकिंग जैसे खेलों का मज़ा भी ले सकते हैं साथ ही यहाँ आपको देवदार के पेड़ और फलों के बागान देखने को मिल जायेंगे।

रोहतांग दर्रा- रोहतांग दर्रा मनाली से एक सौ पचास किलोमीटर दूर एक हज़ार एक सौ ग्यारह मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, पूरा साल यहाँ बर्फ की चादर बिछी रहती है। यहाँ आकर आपको हिमालय श्रृंखला के पर्वतों का मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा इस जगह की खास बात यह है कि यहाँ बादल इन पर्वतों के नीचे दिखाई देते हैं।

हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचा जाए-

सड़क मार्ग से- हिमाचल का सड़क मार्ग काफी विकसित है और खासकर उत्तर भारत के सभी राज्यों से जुड़ा हुआ है जिससे आप अपने वाहन से भी यहाँ जा सकते हैं।

रेल मार्ग से- यहाँ अधिकतर सभी शहरों में रेलवे स्टेशन बने हुए हैं जहाँ देश के सभी हिस्सों से ट्रेनें आती हैं।

-अनु गुप्ता

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़