क्या अलग हो रहे हैं सानिया मिर्जा और शोएब मलिक! टेनिस प्लेयर के पोस्ट से अफवाहों को मिली हवा

Sania Mirza
Instagram
एकता । Nov 7 2022 7:56PM

सानिया और शोएब की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गयी है। पाकिस्तानी मीडिया में इस बात का दावा किया जा रहा है। दोनों के अलग होने की अटकलों से सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है और लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर पॉवर कपल की लिस्ट में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की भी गिनती होती है। एक समय था जब दोनों के प्यार की गूंज भारत से लेकर पाकिस्तान तक सुनाई देती थीं। लेकिन अब लगता है कि दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गयी है। सानिया और शोएब की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गयी है। पाकिस्तानी मीडिया में इस बात का दावा किया जा रहा है। दोनों के अलग होने की अटकलों से सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है और लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: MTV Splitsvilla X4 में हिस्सा लेने जा रही हैं Urfi Javed, नेशनल टेलीविज़न पर किसके साथ करेगी रोमांस?

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स में, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं। दोनों की शादी टूटने की खबरों से बाजार पहले ही गरमाया हुआ था कि सानिया और शोएब की लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने खबरों को और हवा दे दी। सानिया ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह क्षण जो मुझे सबसे कठिन दिनों से गुजरने में मदद करते हैं।' वहीं, शोएब ने बेटे इजहान के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की थीं। बता दें, सानिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटे के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर नहीं की। सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, ऐसे में उनके द्वारा बेटे के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर नहीं करने वाली बात लोगों को खटक रही है।

इसे भी पढ़ें: आलिया रणबीर की बेटी के जन्म के बाद रणधीर को याद आए भाई ऋषि कपूर

सोशल मीडिया पर हो रहीं इन चर्चाओं पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक पारंपरिक हैदराबादी मुस्लिम विवाह समारोह में शादी की थीं। शादी के 10 साल के बाद दोनों ने अक्टूबर 2018 में अपने पहले बच्चे इजहान का स्वागत किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़