कंधे और गर्दन में लगातार दर्द की है शिकायत? इसका कारण कहीं आपकी ब्रा तो नहीं?

Bra
Prabhasakshi
एकता । Oct 10 2022 8:14PM

ब्रा, महिलाओं के लिए एक जरुरी इनरवियर है, जिसका इस्तेमाल वह रोजाना करती हैं। सही साइज की ब्रा पहनना हर महिला के लिए बेहद जरुरी होता है, वरना उन्हें कई गंभीर स्वास्थ समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं।

ब्रा, महिलाओं के लिए एक जरुरी इनरवियर है, जिसका इस्तेमाल वह रोजाना करती हैं। अब हर दिन इस्तेमाल होने वाली ब्रा गलत साइज की हो तो शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। जी हाँ, सही पढ़ा आपने। सही साइज की ब्रा पहनना हर महिला के लिए बेहद जरुरी होता है, वरना उन्हें कई गंभीर स्वास्थ समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं। ऐसे में आज हम आपको गलत साइज की ब्रा पहनने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: World Mental Health Day 2022: सामान्य स्ट्रेस से अलग होता है एंग्जाइटी डिसऑर्डर, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

- गलत साइज की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट पर दबाब पड़ता है, जिसकी वजह से उनमें दर्द की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं गलत साइज की ब्रा की वजह से कंधों पर भी दबाब पड़ता है, जिसके कारण महिलाओं को कंधे और गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है।

- बहुत ज्यादा ढीली और टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट के आसपास के हिस्सों में रैशेज हो जाते हैं, जो फंगल इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं।

- गलत साइज की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है, इसकी वजह से मांसपेशियां सिकुड़ जाती है और ब्रेस्ट को नुकसान पहुँचता है।

इसे भी पढ़ें: मैच से पहले संबंध बनाने की खिलाड़ियों को मिलेगी छूट, मेंटल कोच की फिलॉसफी से कितने वाकिफ हैं आप?

- बहुत ज्यादा ढीली और टाइट ब्रा ब्रेस्ट को सही सपोर्ट नहीं दे पाती है, जिसके कारण इनके साइज में बदलाव आने लगता है और महिलाओं का फिगर ख़राब हो सकता है।

- गलत साइज की ब्रा पहनने से महिलाओं को आगे चलकर ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है।

- गलत साइज की ब्रा पहनने से महिलाओं का पोस्चर ख़राब हो सकता है और इसके कारण कंधे, गर्दन और कमर में दर्द बढ़ सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़