Thread और Nails से दिल्ली की इस कलाकार ने बनाई बड़ी ही यूनिक रंगोली, इंटरनेट वायरल हुई वीडियो

रंगोली बनाने के लिए आमतौर पर महिलाएं रंगीन रेत या पाउडर का उपयोग करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्ट्रिंग आर्ट से रंगोली बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो मुस्कान राजपूत नाम की महिला का है, जो पेशे से एक स्ट्रिंग आर्ट कलाकार है।
दिवाली आने में अब बस कुछ दिन बचे हैं। इसी के साथ लोगों ने अपने घर की सजावट करनी भी शुरू कर दी होगी, जो बिना रंगोली के पूरी नहीं होती है। रंगोली घर की सजावट और दिवाली के त्यौहार का मुख्य आकर्षण मानी जाती है, इसके बिना ये त्यौहार अधूरा सा लगता है। अलग-अलग रंगों से भरी रंगोली जब दियो की रोशनी के साथ मिलने मात्र से 'दिवाली' की रौनक बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: मथुरा में दीपावली-अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
रंगोली बनाने के लिए आमतौर पर महिलाएं रंगीन रेत या पाउडर का उपयोग करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्ट्रिंग आर्ट से रंगोली बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो मुस्कान राजपूत नाम की महिला का है, जो पेशे से एक स्ट्रिंग आर्ट कलाकार है। मुस्कान का स्ट्रिंग आर्ट से रंगोली बनाने का आईडिया सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके साथ ही उनका स्ट्रिंग आर्ट रंगोली वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, घर आएगी सुख और समृद्धि
वीडियो में, मुस्कान एक गोल आकार का बोर्ड लेती है और उसपर काले रंग का पेंट करती नजर आ रही है। इसके बाद वह फूल की आकृति में बोर्ड पर कील लगाती हैं। इसके बाद वह अलग-अलग रंग के धागे लेती हैं और उन्हें कील के साथ लपेटकर एक बड़ी ही खूबसूरत और यूनिक रंगोली बनाती है। वीडियो के अंत में, मुस्कान अपनी रंगोली के बीच में दिया रखकर उसे सजाती नजर आ रही हैं। यहाँ देखें वीडियो-











