पर्यावरण संबंधी स्टार्टअप्स पर वृत्तचित्रों का प्रसारण शुरू करेगा डिस्कवरी

discovery-will-start-broadcasting-documentaries-on-environmental-related-startups
[email protected] । Mar 3 2019 4:15PM

बयान में बताया गया कि इस श्रृंखला में अभिनव तकनीकी पर कार्य करने वाले स्टार्टअप्स के कार्य करने के तरीके को प्रदर्शित किया जायेगा जो देश के सामने खड़ी पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं।

नयी दिल्ली। भारत के पर्यावरण हितैषी स्टार्टअप्स को लेकरडिस्कवरी चैनल वृत्तचित्र श्रृंखला ‘प्लेनेट हीलर्स’प्रसारित करेगा। ये स्टार्टअप्स सतत विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं। डिस्कवरी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि यह वृत्तचित्र श्रृंखला चार भागों में होगी। इसके प्रस्तोता बालीवुड अभिनेता जिम सरभ होंगे और इसका प्रीमियर 8 मार्च को शाम सात बजे होगा।

बयान में बताया गया कि इस श्रृंखला में अभिनव तकनीकी पर कार्य करने वाले स्टार्टअप्स के कार्य करने के तरीके को प्रदर्शित किया जायेगा जो देश के सामने खड़ी पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। फार्म2एनर्जी नामक एक स्टार्टअप का दावा है कि उसने पराली जलाने का विकल्प खोजा है। पराली जलाने के कारण हर साल उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़